विज्ञापन

बिहार में बाढ़ ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार; 10 रेल गाड़ियां हुई रद्द, चेक करें आपकी ट्रेन भी तो नहीं है लिस्ट में

बिहार में लगातार बारिश की वजह से नदियां उफान पर हैं और इसका सीधा असर रेल यातायात पर पड़ा है. पटना-गया रेलखंड पर पुनपुन और परसा बाजार के बीच रेल पुल संख्या 21 पर जलस्तर बढ़ने की वजह से रेलवे ने सुरक्षा के लिहाज से 10 MEMU ट्रेनों को पूरी तरह रद्द कर दिया है, जबकि कई एक्सप्रेस ट्रेनों के रास्ते में बदलाव किया गया है.

बिहार में बाढ़ ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार; 10 रेल गाड़ियां हुई रद्द, चेक करें आपकी ट्रेन भी तो नहीं है लिस्ट में
 बिहार में बाढ़ का रेल यातायात पर बड़ा असर: पुल पर चढ़ा पानी
NDTV

बिहार में उफनती नदियों और बाढ़ की स्थिति को देखते हुए भारतीय रेलवे ने रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए बड़ा कदम उठाया है. पूर्व मध्य रेलवे (ECR) के तहत पटना-गया रेलखंड (Patna Gaya Rail Section) पर स्थिति गंभीर बनी हुई है.

पुनपुन और परसा बाजार स्टेशनों के बीच स्थित रेल पुल संख्या 21 (Bridge No. 21) के पास जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है. सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे प्रशासन ने डाउन लाइन पर ट्रेनों के परिचालन को तत्काल प्रभाव से रोक दिया है. इसके चलते कई लोकल मेमू ट्रेनों को रद्द किया गया है और लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया है. पूर्व मध्य रेलवे के मुताबिक रेलवे इंजीनियरिंग विभाग की टीम पुल और जलस्तर की स्थिति पर 24 घंटे लगातार नजर रख रही है. सुरक्षा मानकों की समीक्षा के बाद ही डाउन लाइन पर ट्रेनों की आवाजाही दोबारा शुरू की जाएगी.

ये ट्रेनें 7 सितंबर को रहेंगी रद्द

  • 63242 गया – पटना MEMU
  • 63244 गया – पटना MEMU
  • 63245 पटना – गया MEMU
  • 63247 पटना – गया MEMU
  • 63248 गया – पटना MEMU
  • 63251 पटना – गया MEMU
  • 63256 गया – पटना MEMU
  • 63274 पटना – राजगीर MEMU
  • 63250 गया – पटना MEMU
  • 63253 पटना – गया MEMU

 रूट बदलकर चलाई जा रहीं 6 प्रमुख ट्रेनें

ट्रैक पर पानी भरने के कारण कई महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों को वैकल्पिक मार्गों से चलाया जा रहा है. 

  • ट्रेन सं. 18625 (पूर्णिया कोर्ट – हटिया एक्सप्रेस): 7 सितंबर को यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग BKPL–RGD–TIA–PMI–BNF होकर PNBE–GAYA–KQR की दिशा में चलेगी.
  •  ट्रेन सं. 18626 (हटिया – पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस): 7 सितंबर को यह ट्रेन BNF–PMI–TIA–RGD–BKPL होकर KQR–GAYA–PNBE मार्ग से गुजरेगी.
  •  ट्रेन सं. 13329 (धनबाद – पटना एक्सप्रेस): परिवर्तित मार्ग BNF–PMI–TIA–IPR–FUT–PNBE होकर संचालित होगी.
  •  ट्रेन सं. 13330 (पटना – धनबाद एक्सप्रेस): यह ट्रेन PNBE–FUT–IPR–TIA–PMI–BNF मार्ग से चलेगी.
  •  ट्रेन सं. 15137 (राजगीर – बनारस एक्सप्रेस): परिवर्तित मार्ग PNBE–ARA–BXR–DDU होकर अपने गंतव्य तक जाएगी.
  •  ट्रेन सं. 15138 (बनारस – राजगीर एक्सप्रेस): डायवर्ट होकर DDU–BXR–ARA–PNBE मार्ग से संचालित की जाएगी.

यह भी पढ़ें- 9 और 10 सितंबर को प्रभावित रहेंगी इस रूट की 13 ट्रेनें; देखें रद्द और री-शेड्यूल रेल गाड़ियों की पूरी लिस्ट

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन की वर्तमान स्थिति (Live Status) और सही रूट की जानकारी अवश्य ले लें. रेलवे के नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (NTES) ऐप या वेबसाइट के जरिए ट्रेन का लाइव स्टेटस देख सकते हैं. इसके अलावा, किसी भी भ्रम या रेलवे संबंधी जानकारी के लिए 139 नंबर पर कॉल करके पूछताछ की जा सकती है.

यह भी पढ़ें- दिवाली-छठ के लिए रेलवे ने शुरू की 15 स्पेशल ट्रेनें, टिकट बुकिंग हुई शुरू, फटाफट सीट कर लें बुक

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar Flood 2026, Train Cancelled News, Bihar News, Bihar Floods, Indian Railways
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com