अगर आपने हाल ही में अपनी पहली नौकरी शुरू की है या जल्द ही जॉइन करने वाले हैं, तो यह खबर आपके बहुत काम की है. केंद्र सरकार प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (Pradhan Mantri Viksit Bharat Rozgar Yojana) के तहत पहली बार नौकरी करने वाले कर्मचारियों को इंसेंटिव दे रही है. इस योजना के तहत पात्र कर्मचारियों को 15,000 रुपये तक की आर्थिक सहायता दी जाएगी. यह राशि सीधे कर्मचारी के आधार से जुड़े बैंक खाते में भेजी जाएगी. आइए जानते हैं कौन इस योजना के लिए पात्र होगा और कैसे इसका लाभ उठाया जा सकता है.
कौन ले सकता है इस योजना का लाभ?
- इस योजना का फायदा उन्हीं कर्मचारियों को मिलेगा जो पहली बार औपचारिक नौकरी में आए हैं और पहली बार EPFO में रजिस्टर हुए हैं.
- कर्मचारी की नौकरी किसी संस्थान में 1 अगस्त 2025 से 31 जुलाई 2027 के बीच शुरू होनी चाहिए.
- साथ ही, कर्मचारी 1 अगस्त 2025 से पहले EPFO या किसी Exempted Trust का सदस्य नहीं होना चाहिए.
- इसके अलावा, कर्मचारी का मासिक वेतन 1 लाख रुपये या उससे कम होना चाहिए. इसमें नौकरी के अनुबंध के अनुसार मिलने वाले सभी वेतन और भत्ते शामिल होंगे.
सरकार की ओर से मिलने वाला इंसेंटिव एक महीने के EPF वेतन के बराबर होगा, जिसकी अधिकतम सीमा 15,000 रुपये तय की गई है. यह राशि दो किस्तों में दी जाएगी.
- पहली किस्त कर्मचारी के एक ही संस्थान में लगातार 6 महीने काम पूरा करने के बाद मिलेगी.
- दूसरी किस्त 12 महीने की नौकरी पूरी होने पर दी जाएगी. दूसरी किस्त को एक बचत साधन (Saving Instrument) में जमा किया जाएगा, ताकि कर्मचारियों में बचत की आदत को बढ़ावा मिल सके.
- सबसे पहले कर्मचारी के पास यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) होना चाहिए.
- इसके बाद कर्मचारी को कम से कम 6 महीने तक लगातार उसी संस्थान में काम करना होगा.
- दूसरी किस्त पाने के लिए कर्मचारी को 12 महीने पूरे होने से पहले सरकार द्वारा उपलब्ध कराया गया फ्री फाइनेंशियल लिटरेसी प्रोग्राम भी पूरा करना होगा.
YOU HAVE got your first job - now get YOUR incentive!
— Ministry of Labour & Employment, GoI (@LabourMinistry) June 29, 2026
Under the Pradhan Mantri Viksit Bharat Rozgar Yojana, first-time employees can get an incentive of up to ₹15,000.
Here's a thread on how to get your benefit.
To know more, visit:
🔗 https://t.co/7NMEMBx3cX#MoLE #PMVBRY pic.twitter.com/ooEQKPpseV
ऐसे में अगर आप पहली बार EPF से जुड़ी नौकरी कर रहे हैं और सभी पात्रता शर्तें पूरी करते हैं, तो इस योजना का लाभ उठा सकते हैं.
यह भी पढ़ें- इंडिगो ने लॉन्च किया 'IndiGo Lite' किराया, आज से शुरू हुई बुकिंग, जानें क्या है ये नया फेयर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं