अगर आप हवाई सफर के दौरान सिर्फ एक केबिन बैग लेकर यात्रा करते हैं, आपको ज्यादा सामान या दूसरी अतिरिक्त सुविधाओं की जरूरत नहीं पड़ती है, तो आपके लिए अच्छी खबर है. इंडिगो ने ऐसे यात्रियों के लिए नया 'IndiGo Lite' किराया शुरू किया है. इस नए फेयर का मकसद उन लोगों को सस्ती यात्रा का ऑप्शन देना है जो केवल जरूरी सुविधाओं के साथ हवाई सफर करते हैं. यानी अब यात्री अपनी जरूरत के हिसाब से टिकट चुन सकेंगे और जिन सुविधाओं की उन्हें जरूरत नहीं है, उनका पैसा भी नहीं देना होगा.
कब से कर सकेंगे बुकिंग?
IndiGo Lite किराए की बुकिंग 1 जुलाई 2026 से शुरू हो गई है. हालांकि, इस फेयर के तहत यात्रा 15 जुलाई 2026 से की जा सकेगी. यह सुविधा सभी नॉन-स्टॉप घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में मिलेगी. यात्री इस फेयर को वन-वे, राउंड ट्रिप और मल्टी-सिटी बुकिंग के लिए चुन सकते हैं. यह ऑप्शन वयस्कों और बच्चों, दोनों के लिए उपलब्ध रहेगा.
IndiGo Lite में क्या मिलेगा?इस फेयर में यात्री 7 किलोग्राम तक का केबिन बैग अपने साथ ले जा सकते हैं. इसके अलावा एयरलाइन की तरफ से ऑटो-असाइन सीट दी जाएगी. यानी सीट का चुनाव एयरलाइन खुद करेगी और इसके लिए यात्रियों को अलग से कोई पैसा नहीं देना होगा.
जरूरत हो तो अलग से जोड़ सकते हैं ये सुविधाएंअगर किसी यात्री को चेक-इन बैगेज, अपनी पसंद की सीट, फ्लाइट में खाना या Fast Forward जैसी प्रायोरिटी सर्विस चाहिए, तो वह इन्हें अलग से खरीद सकता है. ये सुविधाएं इंडिगो की वेबसाइट, मोबाइल ऐप, कॉन्टैक्ट सेंटर या एयरपोर्ट के जरिए उड़ान से एक घंटे पहले तक जोड़ी जा सकती हैं. इससे यात्रियों को केवल उन्हीं सेवाओं के लिए भुगतान करना होगा, जिनकी उन्हें जरूरत होगी.
BluChip पॉइंट्स का भी मिलेगा फायदाIndiGo Lite चुनने वाले यात्रियों को भी BluChip लॉयल्टी प्रोग्राम का लाभ मिलता रहेगा. वे पहले की तरह लॉयल्टी पॉइंट्स कमा भी सकेंगे और जरूरत पड़ने पर उन्हें रिडीम भी कर पाएंगे.
यात्रियों के लिए क्यों है फायदेमंद?इंडिगो के चीफ स्ट्रैटेजी ऑफिसर अलोक सिंह के अनुसार, यह नया फेयर उन लोगों के लिए बनाया गया है, जो कम सामान के साथ यात्रा करते हैं और सिर्फ जरूरी सुविधाओं के लिए ही पैसे खर्च करना चाहते हैं. इससे उनकी यात्रा पहले के मुकाबले ज्यादा किफायती हो सकेगी. इस नए विकल्प के जुड़ने के बाद इंडिगो के 6E Ways to Fly में अब Saver, Flexi Plus, IndiGo UpFront, IndiGoStretch, Stretch+ और IndiGo Lite शामिल हो गए हैं. इससे यात्रियों को अपनी जरूरत, सुविधा और बजट के हिसाब से टिकट चुनने में आसानी होगी.
इस बात का रखें ध्यानIndiGo Lite की बुकिंग केवल इंडिगो की आधिकारिक वेबसाइट, मोबाइल ऐप और कॉन्टैक्ट सेंटर के जरिए ही की जा सकेगी. दूसरे प्लेटफॉर्म पर यह फेयर उपलब्ध नहीं होगा. ऐसे में अगर आप कम सामान के साथ सफर करते हैं, तो यह नया फेयर आपके लिए पैसे बचाने का अच्छा विकल्प साबित हो सकता है.
यह भी पढ़ें- July 1 Rule Change LIVE: अब कितने का मिलेगा LPG छोटू सिलेंडर? यहां पढ़ें 1 जुलाई से क्या-क्या बदला
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं