Pradhan Mantri Suraksha Bima Yojana: प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) भारत सरकार द्वारा संचालित एक बहुत ही सस्ती दुर्घटना बीमा योजना है. इसमें 2 लाख का आकस्मिक मृत्यु या पूर्ण विकलांगता कवर और 1 लाख का आंशिक विकलांगता कवर मिलता है. 18-70 वर्ष के बचत खाताधारक इसमें शामिल हो सकते हैं और यह 1 जून को ऑटो-डेबिट के माध्यम से रिन्यू होती है. यह एक बीमा योजना है, जो दुर्घटना से मौत या दिव्यांगता होने पर आर्थिक सहायता देती है.
यह भी पढ़ें:- Pradhan Mantri Fasal Bima Yojna: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना क्या है? 50 करोड़ से अधिक किसानों मिल रहा फायदा, जानिए कैसे
साल में कितना प्रीमियम देना पड़ता है
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत सदस्य को साल में सिर्फ 20 रुपये देना होता है. यह राशि बैंक या डाकघर के खाते से ऑटो-डेबिट के जरिए कट जाती है. प्रीमियम हर साल 1 जून से पहले जमा हो जाना चाहिए. बीमा कवर 1 जून से अगले साल 31 मई तक के लिए मान्य होता है यानी यह एक साल का कवर है, जो हर साल प्रीमियम भरने पर फिर से चालू हो जाता है.
बीमा कब बंद होगा?
बीमा सदस्य की उम्र 70 साल होने पर, बैंक या डाकघर खाते के बंद होने पर और खाते में पर्याप्त बैलेंस न होने पर, जिससे प्रीमियम नहीं कट सका हो आदि. इन स्थितियों में बंद हो जाएगा.
क्या एक व्यक्ति के कई खातों में बीमा हो तो?अगर कोई व्यक्ति गलती से कई खातों से PMSBY का प्रीमियम भर देता है, तो भी उसे कुल मिलाकर 2 लाख तक का बीमा कवर ही मिलेगा. अतिरिक्त प्रीमियम अनजाने में जमा होने पर भी कवर नहीं बढ़ेगा.
कैसे करें आवेदनPMSBY में ऑफलाइन एनरोल करने के लिए, कोई भी उस बैंक ब्रांच में जा सकता है. जहां उसका सेविंग्स अकाउंट है या कैंडिडेट ऑफिशियल साइट: https://jansuraksha.gov.in/Forms-PMSBY.aspx पर जाकर फ़ॉर्म डाउनलोड कर सकता है. एप्लीकेशन फ़ॉर्म डाउनलोड करने के बाद, कैंडिडेट सभी डिटेल्स भरकर जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ बैंक में जमा कर सकता है. एक बार इसे सक्सेसफुली सबमिट करने के बाद, सब्सक्राइबर को एक एक्नॉलेजमेंट स्लिप कम सर्टिफिकेट ऑफ इंश्योरेंस मिलेगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं