विज्ञापन

PM-VBRY: 19 जून को पीएम मोदी जारी करेंगे 2,400 करोड़ की प्रोत्साहन राशि, जानिए जरूरी डिटेल

19 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीएम-वीबीआरवाई यानी प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत लगभग 2,400 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि जारी करेंगे.

PM-VBRY: 19 जून को पीएम मोदी जारी करेंगे 2,400 करोड़ की प्रोत्साहन राशि, जानिए जरूरी डिटेल
प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना
X/ @LabourMinistry

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 जून (शुक्रवार) को आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (पीएम-वीबीआरवाई) के तहत लगभग 2,400 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि जारी करेंगे. इसकी घोषणा बुधवार को प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से की गई. पीएमओ के अनुसार, योजना की शुरुआत के बाद से अब तक देशभर में लगभग 15 लाख रोजगार अवसरों के सृजन में सहायता मिली है. इस योजना का उद्देश्य कर्मचारियों और नियोक्ताओं दोनों को औपचारिक अर्थव्यवस्था से जोड़ने के लिए प्रोत्साहित करना है.

15,000 रुपये तक की प्रोत्साहन राशि 

योजना के तहत पहली बार नौकरी पाने वाले कर्मचारियों को 15,000 रुपये तक की प्रोत्साहन राशि दी जाती है, जिससे उन्हें रोजगार की शुरुआत में आर्थिक सहायता मिल सके. वहीं, अतिरिक्त रोजगार सृजित करने वाले नियोक्ताओं को प्रत्येक नए कर्मचारी पर प्रति माह 3,000 रुपये तक का प्रोत्साहन दिया जाता है, ताकि रोजगार सृजन को बढ़ावा मिल सके.

सरकार ने मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र को आर्थिक विकास का प्रमुख आधार मानते हुए इस क्षेत्र के नियोक्ताओं को चार सालों तक प्रोत्साहन देने का प्रावधान किया है. अन्य क्षेत्रों के नियोक्ताओं को दो वर्षों तक यह लाभ मिलेगा. सरकार का कहना है कि यह योजना रोजगार आधारित विकास को बढ़ावा देने और आर्थिक प्रगति का लाभ युवाओं तक गुणवत्तापूर्ण औपचारिक रोजगार के रूप में पहुंचाने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है.

यह भी पढ़ें: WhatsApp, फेसबुक और इंस्टाग्राम के लिए Meta अचानक क्यों लाया सब्सक्रिप्शन प्लान? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

2025 में लागू हुई थी योजना

99,446 करोड़ रुपये के कुल परिव्यय वाली यह योजना अगस्त 2025 से लागू हुई थी. इसका लक्ष्य दो वर्षों में 3.5 करोड़ से अधिक रोजगार अवसरों का सृजन करना है. सरकार के अनुसार, योजना के कुल लक्षित लाभार्थियों में लगभग 1.92 करोड़ ऐसे युवा शामिल होंगे, जो पहली बार औपचारिक रूप से नौकरी करना शुरू करेंगे. साथ ही सरकार का मानना है कि यह योजना औपचारिक रोजगार के विस्तार, सामाजिक सुरक्षा कवरेज को मजबूत करने और श्रमिकों एवं नियोक्ताओं दोनों को सहयोग देकर विकसित भारत के लक्ष्य को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.

यह भी पढ़ें: AirSewa पोर्टल का नया वर्जन अगले 3 महीने में होगा लॉन्च, AI की मदद से शिकायतों का होगा समाधान, जानिए पूरी डिटेल

यह भी पढ़ें: झारखंड: 22 जून को शुरू होगी 'नमो एम्बुलेंस सेवा', मिलेंगी ये सुविधाएं, जानिए पूरी डिटेल

लेखक के बारे में
img
गुरुत्व राजपूत
सब एडिटर
गुरुत्व राजपूत, वर्तमान में एनडीटीवी में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और यूटिलिटी, आस्था और जरा हटके से जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. गुरुत्व पिछले... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com