विज्ञापन

जयपुर में शिक्षकों का धरना खत्म, राजस्थान में जल्द लागू होगी ट्रांसफर नीति; मदन दिलावर का आश्वासन

तबादले की मांग को लेकर जयपुर के शहीद स्मारक पर थर्ड ग्रेड टीचर धरने पर बैठे थे. शिक्षकों ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने धरना खत्म करवाने के लिए सख्ती शुरू कर दी है.

जयपुर में शिक्षकों का धरना खत्म, राजस्थान में जल्द लागू होगी ट्रांसफर नीति; मदन दिलावर का आश्वासन
जयपुर में शिक्षकों का धरना खत्म

जयपुर में थर्ड ग्रेड टीचर का धरना प्रदर्शन गुरुवार को समाप्त हो गया है. शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के आश्वासन के बाद शिक्षकों ने धरना खत्म करने का ऐलान किया. शिक्षा मंत्री मदन दिलावर और शिक्षा सचिव से मुलाकात करने के लिए शिक्षकों का एक डेलीगेशन पहुंचा था, जिसके बाद शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने राजस्थान में स्थानांतरण नीति का आश्वासन दिया है. इससे पहले एनडीटीवी ने भी शिक्षा मंत्री से इसको लेकर सवाल किया था. जिस पर उन्होंने स्थानांतरण नीति लाने की बात बताई थी.

कैबिनेट मंजूरी के लागू होगी नीति

NDTV से बातचीत शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बताया कि शिक्षकों से बात हुई है. मुख्यमंत्री जी से बात करके इसका समाधान किया जाएगा. मदन दिलावर ने कहा कि राजस्थान सरकार ट्रांसफर नीति बना रही है, जल्द ही मुख्यमंत्री और कैबिनेट की मंजूरी के बाद उस नीति को लागू किया जाएगा. अब शिक्षा मंत्री के आश्वासन के बाद शिक्षकों ने धरना प्रदर्शन खत्म करने का ऐलान कर दिया.

बिजली-पानी बंद करने का आरोप

इससे पहले आज ही प्रशासन पर आरोप लगा कि शिक्षकों के धरने को जबरदस्ती खत्म करवाने की कोशिश की जा रही है. शिक्षकों ने आरोप लगाया कि धरना स्थल पर बिजली बंद कर दी गई. साथ ही पानी की व्यवस्था रोक दी गई है और शौचालय भी बंद करवा दिए गए हैं, जिससे खासकर महिला शिक्षिकाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.

देर रात शिक्षा मंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडल

बुधवार सुबह से चल थर्ड ग्रेड शिक्षकों का धरना कल देर शाम उस समय तनावपूर्ण हो गया है, जब पुलिस पर लाठियां चलाई गईं. जब पुलिस ने लाठीचार्ज किया तो दिल्ली के जंतर-मंतर की तरह जयपुर के शहीद स्मारक पर जुटे शिक्षक भी राष्ट्रगान गाने लगे. इस बीच कल देर रात शिक्षकों का एक प्रतिनिधिमंडल शिक्षा मंत्री मदन दिलावर से मिला. मुलाकात के बाद शिक्षा मंत्री ने कहा कि बातचीत सकारात्मक रही है और सरकार इस मुद्दे पर सकारात्मक सोच रखती है. 

यह भी पढे़ं-

RAS प्रियंका बिश्नोई मौत केस: बिना जांच के ऑपरेशन, बैकडेट में एंट्री... अब पुलिस का बड़ा एक्शन

जमीनी व‍िवाद में 6 लोगों के 40 हत्‍यारोपी बरी, पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कोर्ट के फैसले पर उठाए सवाल 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jaipur Protest, Jaipur Protest Education Minister, Jaipur Protest News, Jaipur Protest Today, Third Grade Teacher Transfer
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com