- पीएम किसान योजना की राशि कुछ अकाउंट में नहीं आई है.
- किसानों के अकाउंट में पैसे दस्तावेज की गलती से नहीं आई.
- किसान अपने दस्तावेज की जानकारी ले सकते हैं.
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-Kisan) के तहत देश के करोड़ों किसानों को केंद्र सरकार द्वारा 24वीं किस्त की राशि जारी की जा चुकी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के बनासकांठा से 30 अक्टूबर को ही 24वीं किस्त की राशि जारी की. जिससे 9.34 करोड़ से अधिक पात्र किसानों के बैंक अकाउंट में 2-2 हजार रुपये भेजे गए हैं. दिवाली से पहले किसानों को मिले प्रोत्साहन राशि से काफी खुशी है. हालांकि कुछ किसानों के अकाउंट में अब भी पैसे नहीं पहुंचे हैं.
इस बार किस्त जारी के बाद भी कई ऐसे किसान हैं जिन्हें अभी तक किसान सम्मान निधि की राशि नहीं मिल पाई है. अगर आपके अकाउंट में भी अब तक 2,000 रुपये की राशि नहीं आए हैं, तो इसके पीछे कुछ तकनीकी या दस्तावेजी कारण हो सकते हैं.
किन कारणों से अटक सकती है आपकी किस्त?
अगर आपके खाते में पैसे नहीं आए हैं, तो इसके कुछ मुख्य कारण होते हैं. पीएम किसान योजना के नियमों के तहत सभी लाभार्थियों के लिए ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है. अगर आपने इसे पूरा नहीं किया है, तो किस्त रुक सकती है. आपका बैंक अकाउंट आधार कार्ड से लिंक होना और डीबीटी (DBT) इनेबल होना जरूरी है. इसके अलावा अगर आपने बैंक अकाउंट नंबर देने में गलती की है या IFSC कोड सही नहीं लिखा है तो भी पैसे अटक जाते हैं.
पीएम किसान सम्मान निधि पोर्टल पर आपके जमीन के दस्तावेजों का वेरिफिकेशन पूरा न होना भी किस्त न आने का एक बड़ा कारण है.
कैसे चेक करें अपना स्टेटस?
अगर आपके खाते में पैसे नहीं पहुंचे हैं, तो सबसे पहले अपना स्टेटस ऑनलाइन चेक कर लें.
सबसे पहले पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं.
होमपेज पर दिए गए 'Know Your Status' के विकल्प पर क्लिक करें.
अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें, कैप्चा कोड भरें और मोबाइल पर आए ओटीपी (OTP) को दर्ज करें.
इसके बाद स्क्रीन पर आपको अपना पूरा स्टेटस दिखाई दे जाएगा कि आपकी कौन सी प्रक्रिया अधूरी है.
अटकी हुई किस्त पाने के लिए क्या करें?
अगर आपकी 24वीं किस्त तकनीकी या अन्य कारणों से अटक गई है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. दस्तावेज सही करने के बाद सरकार अगली किस्त के साथ पिछली रुकी हुई राशि भी जारी कर देती है. किसी भी समस्या या सहायता के लिए आप आधिकारिक किसान हेल्पलाइन नंबर 155261 पर संपर्क कर सकते हैं या अपने नजदीकी कृषि विभाग कार्यालय व जन सेवा केंद्र (CSC) से संपर्क करके अपनी समस्या का समाधान करवा सकते हैं.
यह भी पढ़ें | 'दीपोत्सव ने आस्था को आजीविका से जोड़ा', अयोध्या पहुंचने से पहले CM योगी का बड़ा संदेश
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं