विज्ञापन

कार्तिक मेले को लेकर स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू, दर्जन भर ट्रेनों के रूट और स्टॉपेज में बदलाव

Kartik Purnima Mela: कार्तिक पूर्णिमा मेले के लिए श्रद्धालुओं की यात्रा को आसान बनाने और स्टेशनों पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे ने 24 नवंबर से कई मेला स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है.

कार्तिक मेले को लेकर स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू, दर्जन भर ट्रेनों के रूट और स्टॉपेज में बदलाव
Kartik Purnima Mela Special Train and Route Divert
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स
  • कार्तिक पूर्णिमा मेले के लिए भारतीय रेलवे ने स्पेशल इंतजाम किए हैं.
  • रेलवे ने 24 नवंबर से कई मेला स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है.
  • एक दर्जन लंबी दूरी की ट्रेनों के रूट में बदलाव भी किया गया है.

Kartik Purnima Mela: कार्तिक पूर्णिमा मेले के दौरान तीर्थ यात्रियों की भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने स्पेशल इंतजाम किए हैं. श्रद्धालुओं की यात्रा को आसान बनाने और स्टेशनों पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे ने 24 नवंबर से कई मेला स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है. इसके साथ ही, करीब एक दर्जन लंबी दूरी की ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है. इसके अलावा कई प्रमुख स्टेशनों पर अतिरिक्त स्टॉपेज दिए गए हैं.

रेलवे प्रशासन की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, स्पेशल ट्रेनों का संचालन, रूट में बदलाव और अतिरिक्त ठहराव की यह व्यवस्था दो दिनों यानी 24 और 25 नवंबर के लिए लागू रहेगी. गढ़मुक्तेश्वर और हरिद्वार में लगने वाले कार्तिक मेले में जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनें सहारनपुर के टपरी जंक्शन से होकर गुजरेंगी.

मेला स्पेशल ट्रेनें

दिल्ली-हरिद्वार मेला स्पेशल (04303) ट्रेन का संचालन मंगलवार और बुधवार (24 और 25 नवंबर) को किया जा रहा है. यह ट्रेन दोनों दिशाओं में गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर के टपरी जंक्शन और रुड़की स्टेशनों पर रुकेगी.

मुरादाबाद-गाजियाबाद मेला स्पेशल (04301) ट्रेन दो ट्रिप के लिए चलाई जाएगी और दोनों दिशाओं में अमरोहा, गजरौला, गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़ और पिलखुआ स्टेशनों पर ठहराव करेगी.

गढ़मुक्तेश्वर-हापुड़ स्पेशल (64561) ट्रेन स्थानीय यात्रियों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए इस गाड़ी का संचालन गढ़मुक्तेश्वर और हापुड़ के बीच किया जाएगा.

इन ट्रेनों का रूट बदला और बढ़ाए गए स्टॉपेज

मेले की भीड़ को देखते हुए 24 और 25 नवंबर को कई नियमित और एक्सप्रेस ट्रेनों को मार्ग बदलकर वाया गढ़मुक्तेश्वर चलाया जाएगा और वहां उनका स्टॉपेज भी दिया गया है.

कोलकाता-जम्मू एक्सप्रेस (13151) और चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस (15011)
सूबेदारगंज-देहरादून एक्सप्रेस (14113) और काठगोदाम-जैसलमेर एक्सप्रेस (15014)
जनसाधारण एक्सप्रेस (13257) और लालकुआं एक्सप्रेस (15059)
भुज एक्सप्रेस (14311 व 14312) और संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (15036)
चंपारण एक्सप्रेस (14009) और रुद्रपुर एक्सप्रेस (14011)
मेरठ-लखनऊ एक्सप्रेस (22453) और वाराणसी-दिल्ली स्पेशल (04209)

इसके अतिरिक्त, यात्रियों की सुविधा के लिए लगभग 10 अन्य ट्रेनों को बालावाली और कनाकाधेर स्टेशनों पर भी अस्थायी स्टॉपेज दिया किया गया है. रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की अद्यतन स्थिति और समय-सारणी की जांच जरूर कर लें.

यह भी पढ़ें | नेपाल तक ट्रेन यात्रा के लिए क्या पासपोर्ट जरूरी या ID कार्ड से चलेगा काम, जानें कौन से डॉक्यूमेंट रखना जरूरी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kartik Purnima Mela, Kartik Purnima Mela 2026, Special Train, Kartik Mela 2026 Special Trains, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com