विज्ञापन
6 hours ago

Pm Kisan Samman Nidhi Yojana 22nd Installment 2026 LIVE Updates: देश के करोड़ों किसानों के लिए आज का दिन बेहद अहम माना जा रहा है. केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan) योजना के तहत 22वीं किस्त आज जारी की जा रही है. इस किस्त के जरिए पात्र किसानों के बैंक खातों में 2000 रुपये की राशि सीधे ट्रांसफर की जाएगी. बताया जा रहा है कि इस बार 9 करोड़ से ज्यादा किसान परिवारों को इसका लाभ मिलने वाला है. सरकार की इस योजना का उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता देना है, ताकि खेती और घर की जरूरी जरूरतों को पूरा करने में उन्हें मदद मिल सके. हर साल किसानों को इस योजना के तहत कुल 6000 रुपये दिए जाते हैं, जो तीन अलग-अलग किस्तों में सीधे बैंक खाते में भेजे जाते हैं.

आज जारी होने वाली 22वीं किस्त को लेकर किसानों में काफी उत्साह और इंतजार देखा जा रहा है. कई किसान सुबह से ही यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि उनके खाते में पैसा कब आएगा, किस समय किस्त जारी होगी. वहीं, कुछ के मन में यह सवाल भी है कि क्या उन्हें इस बार पैसा मिलेगा या नहीं? इसी कड़ी में यहां हम आपको PM Kisan योजना से जुड़ी हर जरूरी जानकारी लगातार बताते रहेंगे. आइए जानते हैं किस समय किसानों के खातों में पैसे ट्रांसफर किए जाएंगे, किन किसानों को इस बार किस्त का फायदा मिलेगा और किन कारणों से कुछ किसानों की किस्त रुक सकती है.

इसके अलावा आप यहां यह भी जान सकेंगे कि लाभार्थी सूची में अपना नाम कैसे चेक करें, मोबाइल या आधार नंबर से किस्त का स्टेटस कैसे देखें और अगर पैसा नहीं आया तो क्या करना चाहिए. अगर आप भी PM Kisan योजना के लाभार्थी हैं, तो इस लाइव अपडेट को देखते रहें. जैसे-जैसे नई जानकारी सामने आएगी, हम यहां उसे अपडेट करते रहेंगे ताकि आपको योजना से जुड़ी हर जरूरी खबर तुरंत मिल सके.

PM Kisan Yojana LIVE: इन तरीकों से भी चेक करें कि आपको लाभ मिला या नहीं

आप UPI, नेट बैंकिंग या एटीएम पर जाकर भी चेक कर सकते हैं कि आपको पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त का लाभ मिला है कि नहीं.

PM Kisan Yojana LIVE: पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त जारी होने के बाद पीएम मोदी का संबोधन

पीएम मोदी ने कहा '2014 से पहले किसानों को महंगी खाद या डीजल की किल्लत से जूझना पड़ता था. लेकिन हमने किसानों के लिए माइक्रो इरिगेशन जैसी कई योजनाओं को किसानों तक पहुंचाया. हमारी सरकार आपके खेतों को सोलर पंप से जोड़ने का काम कर रही है'.

PM Kisan 22nd Installment Live Update: गोरखपुर से हुआ था पीएम किसान योजना का शुभारंभ

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत 24 फरवरी 2019 को हुई थी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से इस योजना का शुभारंभ किया था.

PM Kisan Yojana LIVE: मैसेज से चेक करें कि पैसे आएं कि नहीं

पीएम किसान योजना की किस्त जारी होने के बाद सरकार द्वारा रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मैसेज भेजा जाता है. साथ ही खाताधारक के पास बैंक की ओर से भी मैसेज आता है. ऐसे में पात्र किसान मोबाइल में मैसेज से चेक कर सकते हैं, कि 22वीं किस्त के पैसे आए कि नहीं.

PM Kisan Yojana LIVE: पीएम किसान सम्मान निधि योजना हेल्पलाइन नंबर

अगर आपके खाते में पैसा नहीं आता है, तो आप योजना के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं. किसान 155261 या 011-24300606 पर कॉल करके अपनी समस्या बता सकते हैं. यह हेल्पलाइन कार्य दिवसों में सुबह 9:30 बजे से शाम 6 बजे तक उपलब्ध रहती है.

PM Kisan Yojana LIVE: कैसे देखें कि पैसा आया या नहीं?

  • PM Kisan पोर्टल पर जाएं.
  • 'Beneficiary Status' ऑप्शन चुनें.
  • आधार नंबर, बैंक खाता नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज करें.
  • 'Get Data' पर क्लिक करें.
  • इतना करते ही आपको तुरंत पता चल जाएगा कि आपके खाते में किस्त आई है या नहीं.

PM Kisan Yojana LIVE: 22वीं किस्त जारी होने के बाद पीएम मोदी का संबोधन

पीएम मोदी ने 22वीं किस्त जारी करने के बाद अपने संबोधन में कहा 'पीएम किसान योजना की किस्त करोड़ों किसानों के बैंक खातों में सीधे पहुंच रहे हैं. लाभार्थियों के मोबाइल नंबर पर 22वीं किस्त जारी होने का मैसेज पहुंच चुका है.'

PM Kisan Yojana LIVE Update: 9 करोड़ से ज्यादा किसानों को मिली 22वीं किस्त

PM Kisan Yojana LIVE: पीएम मोदी ने जारी की पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त

PM Kisan 22nd Installment: पीएम किसान योजना के पैसे आए या नहीं? कैसे चेक करें बैलेंस

पूरी जानकारी पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

PM Kisan Yojana LIVE: पीएम मोदी ने जारी की पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त

PM Kisan Yojana 22nd Installment: अगर आपके खाते में नहीं आएं पीएम किसान योजना के 2000 रुपये तो क्या करें?

पूरी जानकारी पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

PM Kisan Yojana LIVE: पीएम मोदी ने जारी की पीएम किसान योजना की 22 वीं किस्त

पीएम मोदी ने आज पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त जारी कर दी है. इस योजना के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 करोड़ 32 लाख से अधिक पात्र किसानों को 18 हजार 640 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए हैं. 

PM Kisan Yojana LIVE: पीएम किसान की Beneficiary List में कैसे चेक करें नाम?

पीएम किसान के ऑफिशियल पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाएं.

यहां आपको Beneficiary List पर क्लिक करना है.

अब अपने राज्य, जिले, उप जिले, ब्लॉक और गांव का चयन करें.

सर्च बटन पर क्लिक करने के बाद पूरे गांव की लिस्ट खुल जाएगी

PM Kisan 22nd Installment Live Update: पीएम मोदी ने असम को दी नई योजनाओं की सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम में असम की जनता के लिए कई नई योजनाओं का शुभारंभ किया.

PM Kisan 22nd Installment 2026 Live: असम के सीएम कर रहे हैं जनता को संबोधित

कार्यक्रम की शुरुआत हो चुकी है और फिलहाल असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा जनता को संबोधित कर रहे हैं. इसके कुछ ही देर बाद पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त जारी की जाएगी.

PM Kisan 22nd Installment 2026 Live Update: पीएम मोदी को किया जा रहा है सम्मानित

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त का कार्यक्रम शुरू हो चुका है. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मंच पर सम्मानित किया जा रहा है. 

PM Kisan 22nd Installment Live Update: शुरू हुआ पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त का कार्यक्रम

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त का कार्यक्रम शुरू हो चुका है. इसके चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंच पर पहुंच चुके हैं. 

PM Kisan Yojana LIVE: कितने किसानों को मिलेगी पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त?

पीएम किसान योजना के तहत आज 9 करोड़ 32 लाख से अधिक पात्र किसानों को लाभ मिलेगा. पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त के तहत आज पीएम मोदी 18 हजार 640 करोड़ रुपये किसानों को ट्रांसफर करेंगे.

PM Kisan Yojana LIVE: किसानों को 18,640 करोड़ रुपये की रकम ट्रांसफर करेंगे पीएम मोदी

PM Kisan Yojana LIVE: पीएम किसान के लिए नया रजिस्ट्रेशन कैसे करें

अगर आपको प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ नहीं मिल रहा है तो आप रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. इसके लिए ऑफिशियल पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाएं. यहां New Farmer Registration ऑप्शन पर क्लिक करें. इसके बाद आधार नंबर, मोबाइल नंबर और राज्य समेत अन्य मांगी गई जरूरी डिटेल्स भर दें.

PM Kisan Yojana 22nd Installment LIVE: यहां देख सकते हैं लाइव कार्यक्रम

PM Kisan 22nd Installment Live Update: बिहार के 73.34 लाख किसानों के बैंक अकाउंट में आएगी 22वीं किस्त

बिहार के किसानों के लिए भी आज का दिन बेहद खास रहने वाला है. दरअसल, आज राज्य के 73.34 लाख से अधिक पीएम किसान योजना के पात्र किसानों के बैंक खातों में लगभग 1467 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे हस्तांतरित की जाएगी. इससे किसानों को आर्थिक मदद मिलेगी और कृषि कार्यों के लिए संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित होगी.

PM Kisan Yojana LIVE: बस थोड़ी देर में खत्म होगा 22वीं किस्त का इंतजार

पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त जारी होने में अब बस कुछ ही समय रह गया है. पीएम मोदी थोड़ी ही देर में किसानों के खाते में DBT के जरिए 2-2 हजार रुपये की राशि ट्रांसफर करेंगे.

PM Kisan 22nd Installment Live Update: किन किसानों की अटक सकती है पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त?

पीएम मोदी आज यानी 13 मार्च को पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त जारी करने वाले हैं. ऐसे में जिन किसानों ने ई-केवाईसी और भू-सत्यापन नहीं करवाया होगा, उनकी किस्त अटक सकती है.

PM Kisan 22nd Installment LIVE Update: महाराष्ट्र के 91 लाख किसानों के बैंक अकाउंट में आएगी पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त

PM Kisan Yojana 2026 LIVE: कब शुरू होगा पीएम किसान का कार्यक्रम?

PM Kisan 22nd Installment Live Update: पीएम मोदी ने परियोजनाओं को दिखाई हरी झंडी

पीएम किसान योजनाा की 22वीं किस्त जारी करने से पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोकराझार में भूमि पूजन किया, आधारशिलाएं रखीं और 4,570 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं को हरी झंडी दिखाई.

PM Kisan Yojana 22nd Installment: पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर

अगर आपके बैंक खाते में 2,000 रुपये नहीं आएं, तो आप योजना के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं. किसान 155261 या 011-24300606 पर कॉल करके अपनी समस्या बता सकते हैं. यह हेल्पलाइन कार्य दिवसों में सुबह 9:30 बजे से शाम 6 बजे तक उपलब्ध रहती है.

कितने बजे जारी होगी पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) आज असम की राजधानी गुवाहाटी से इस किस्त को जारी करेंगे. शाम करीब 5 बजे कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसके बाद किसानों के खातों में पैसा ट्रांसफर किया जाएगा.

PM Kisan Yojana: कृषि मंत्री ने दी जानकारी

PM Kisan Yojana: ये काम पूरे हैं, तो खाते में जरूर आएंगे पीएम किसान की 22वीं के पैसे

PM Kisan Yojana 22nd Installment: पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर क्या है?

पीएम किसान योजना का हेल्पलाइन नंबर 155261 है.

PM Kisan Yojana 22nd Installment: बिना e-KYC के खाते में नहीं आएंगे 2000 रुपये, जानें कैसे करें

किसानों की सुविधा के लिए सरकार ने एक फेस रिकग्निशन आधारित मोबाइल ऐप भी शुरू किया है. इसकी मदद से किसान बिना OTP या बायोमेट्रिक मशीन के भी घर बैठे अपना e-KYC पूरा कर सकते हैं. इसके अलावा नजदीकी CSC सेंटर या किसान सेवा केंद्रपर जाकर भी यह प्रक्रिया पूरी की जा सकती है.

इन किसानों के खाते में नहीं आएंगे Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi के पैसे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज असम की राजधानी गुवाहाटी से इस किस्त को जारी करेंगे. शाम करीब 5 बजे कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसके बाद किसानों के खातों में पैसा ट्रांसफर किया जाएगा. हालांकि, आपको बता दें कि इस बार जांच के बाद लाखों नाम लाभार्थी सूची से हटा दिए गए हैं.

यहां क्लिक कर पढ़ें- किन किसानों के खाते में नहीं आएंगे Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi के पैसे

PM Kisan Yojana 2026 LIVE: कहां देख सकेंगे पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त भेजने का लाइव प्रसारण?

PM Kisan Yojana: अब तक किसानों को मिल चुके हैं लाखों करोड़ रुपये

सरकार के आंकड़ों के अनुसार, योजना शुरू होने के बाद से अब तक किसानों को 4.09 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि ट्रांसफर की जा चुकी है. 22वीं किस्त जारी होने के बाद यह आंकड़ा 4.27 लाख करोड़ रुपये से भी ज्यादा हो जाएगा. 

PM Kisan 22nd Installment: लाभ पाने के लिए जरूरी शर्तें

  • बैंक खाते में डीबीटी (Direct Benefit Transfer) की सुविधा चालू होनी चाहिए.
  • किसान का आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक होना चाहिए.
  • e-KYC पूरी होना जरूरी है.
  • जमीन का रिकॉर्ड सरकारी दस्तावेजों में दर्ज होना चाहिए.

PM Kisan Yojana: आपके खाते में पैसे आएं हैं या नहीं, ऐसे कर पाएंगे चेक

किस्त जारी होने के बाद आप यह भी आसानी से चेक कर पाएंगे कि आपके खाते में 2000 रुपये आएं हैं या नहीं. इसके लिए-

  • PM Kisan पोर्टल पर जाएं.
  • 'Beneficiary Status' विकल्प चुनें.
  • आधार नंबर, बैंक खाता नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज करें.
  • 'Get Data' पर क्लिक करें.
  • इतना करते ही आपको तुरंत पता चल जाएगा कि आपके खाते में किस्त आई है या नहीं.

PM Kisan योजना: आपके खाते में पैसे आएंगे या नहीं कैसे चेक करें?

अगर आप जानना चाहते हैं कि आपको इस बार किस्त मिलेगी या नहीं, तो यह तरीका अपनाएं-

  • सबसे पहले PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  • यहां 'Beneficiary List' ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • अपना राज्य, जिला, तहसील, ब्लॉक और गांव चुनें.
  • 'Get Report' पर क्लिक करते ही आपके गांव के लाभार्थियों की सूची दिखाई दे जाएगी.

PM Kisan Yojana 22nd Installment: आपके खाते में पैसे न आएं तो क्या करें?

कई बार ऐसा भी होता है कि कुछ किसानों के खाते में किस्त का पैसा समय पर नहीं पहुंच पाता. अगर आपके बैंक खाते में 2,000 रुपये नहीं आएं, तो घबराने की जरूरत नहीं है. इस स्थिति में आप योजना के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं. किसान 155261 या 011-24300606 पर कॉल करके अपनी समस्या बता सकते हैं. यह हेल्पलाइन कार्य दिवसों में सुबह 9:30 बजे से शाम 6 बजे तक उपलब्ध रहती है.

हालांकि, इससे पहले कुछ अन्य बातों पर ध्यान देना भी जरूरी है. यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी जानकारी 

PM Modi ने एक्स पर दी जानकारी

आज यानी 13 मार्च, शुरक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुवाहाटी से एक कार्यक्रम में पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त जारी करेंगे. इसे लेकर पीएम मोदी के आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट कर जानकारी दी गई है.

क्या है पीएम किसान सम्मान निधि योजना?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत 24 फरवरी 2019 को की गई थी. इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है. यह राशि तीन बराबर किस्तों में दी जाती है, यानी हर चार महीने में किसानों को 2,000 रुपये मिलते हैं. अब तक सरकार किसानों को 21 किस्तें जारी कर चुकी है और अब आज 22वीं किस्त जारी होने वाली है.

महिला किसानों को मिलेगा लाभ

सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, योजना शुरू होने के बाद से अब तक किसानों को 4.09 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि ट्रांसफर की जा चुकी है. 22वीं किस्त जारी होने के बाद यह आंकड़ा 4.27 लाख करोड़ रुपये से भी ज्यादा हो जाएगा. खास बात यह है कि इस बार 2 करोड़ से अधिक महिला किसानों को भी इसका लाभ मिलेगा.

कितने बजे जारी होगी पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) आज असम की राजधानी गुवाहाटी से इस किस्त को जारी करेंगे. शाम करीब 5 बजे कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसके बाद किसानों के खातों में पैसा ट्रांसफर किया जाएगा. 

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com