PM Kisan Yojana: देश के करोड़ों किसानों के लिए आज का दिन बेहद खास है. केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों के लिए आज 22वीं किस्त आज जारी कर दी है. इस बार 9 करोड़ से ज्यादा किसान परिवारों को इसका लाभ मिला है. आपकी जानकारी के लिए बता दें, कि यह योजना सरकार द्वारा चलाई जाती है और इस योजना के तहत लाभार्थियों को साल में तीन बार यानी हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं. इसी कड़ी में आज हम आपको बताने जा रहे हैं, कि आपके खाते में पैसे आए या नहीं कैसे चेक कर सकते हैं...
यह भी पढ़ें: PM Kisan Yojana 22nd Installment: अगर आपके खाते में नहीं आएं पीएम किसान योजना के 2000 रुपये तो क्या करें? किसान जान लें ये जरूरी बात
कैसे देखें कि पैसा आया या नहीं?
- PM Kisan पोर्टल पर जाएं.
- 'Beneficiary Status' ऑप्शन चुनें.
- आधार नंबर, बैंक खाता नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज करें.
- 'Get Data' पर क्लिक करें.
- इतना करते ही आपको तुरंत पता चल जाएगा कि आपके खाते में किस्त आई है या नहीं.
किस्त जारी होने के बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आएगा मैसेज
पीएम किसान योजना की किस्त जारी होने के बाद सरकार द्वारा रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मैसेज भेजा जाता है. साथ ही खाताधारक के पास बैंक की ओर से भी मैसेज आता है. ऐसे में पात्र किसान मोबाइल में मैसेज से चेक कर सकते हैं, कि 22वीं किस्त के पैसे आए कि नहीं.
ATM में जाकर करें बैलेंस चेक
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत आपके खाते में पैसे आए हैं या नहीं, यह जानने के लिए आप नजदीकी किसी भी ATM पर जाकर आसानी से अपना बैलेंस चेक कर सकते हैं. इसके लिए बस आपको अपना बैंक डेबिट कार्ड डालकर बैलेंस इन्क्वायरी ऑप्शन चुनना होता है. स्क्रीन पर तुरंत आपके खाते का मौजूदा बैलेंस दिख जाएगा, जिससे आप पता कर सकते हैं कि किस्त जमा हुई है या नहीं.
आपको मिलेगी 22वीं किस्त या नहीं? ऐसे चेक करें स्टेटस
- सबसे पहले ऑफिशियल पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाएं
- यहां आपको Know Your Status पर क्लिक करना है
- अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर लिखें और कैप्चा कोड भरें
- अब मोबाइल पर आए OTP को भरें, आपको स्टेटस पता चल जाएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं