विज्ञापन

LPG डीलरशिप के फेक मैसेज और ई-मेल से हो जाएं सावधान, PIB ने बताया क्या है सच्चाई

PIB की फैक्ट चेक यूनिट ने लोगों को फर्जी LPG डिलरशिप के मैसेज और ईमेल से सावधान रहने की अपील की है. पीआईबी ने बताया कि सरकारी तेल कंपनियां कभी भी डीलरशिप के ऑफर पर्सनल ईमेल, SMS या WhatsApp के जरिए नहीं भेजतीं हैं.

LPG डीलरशिप के फेक मैसेज और ई-मेल से हो जाएं सावधान, PIB ने बताया क्या है सच्चाई
फेक LPG डीलरशिप मैसेज से सावधान
X/ @PIBFactCheck

प्रेस इंफोर्मेशन ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेक यूनिट ने लोगों को फर्जी मैसेज और ईमेल से सावधान रहने की चेतावनी दी है. ये फर्जी मैसेज सरकार की तेल कंपनियों के नाम पर LPG डीलरशिप देने का दावा करते हैं. असल में यह एक धोखाधड़ी यानी फिशिंग स्कैम है, जिसका मकसद लोगों को बहकाकर उनसे उनकी पर्सनल डिटेल्स लेना और फीस वसूलना है. ऐसे में अगर आपके नंबर या मेल पर कोई ऐसा मैसेज आया है तो तुंरत सतर्क हो जाएं और कुछ भी प्रोसेस करने से पहले अच्छे से चेक कर लें.

PIB ने बताई सच्चाई

PIB फैक्ट चेक की आधिकारिक X पोस्ट के मुताबिक साइबर अपराधी इन दिनों लोगों को फर्जी ईमेल, SMS और नकली वेबसाइट्स के लिए जरिए लोगों को ठगने की कोशिश कर रहे हैं. ये वेबसाइट और मैसेज देखने में बिल्कुल असली लगते हैं, जिसके कारण लोग अंतर नहीं कर पाते हैं. इन फर्जी मैसेज में आमतौर पर LPG डीलरशिप या एजेंसी देने का झूठा दावा किया जाता है. साथ ही लोगों से आधार, पैन और बैंक डिटेल्स मांगी जाती है. इसके बाद रजिस्ट्रेशन, प्रोसेसिंग या रिफंडेबल फीस के नाम पर पैसे मांगे जाते हैं. PIB ने इसकी सच्चाई बताई और लोगों को बताया कि ये मैसेज पूरी तरह फर्जी हैं और इनसे सतर्क रहें.

पर्सनल ईमेल या SMS पर नहीं भेजा जाता है ऑफर

PIB फैक्ट चेक यूनिट ने बताया कि सरकारी तेल कंपनियां कभी भी डीलरशिप के ऑफर पर्सनल ईमेल, SMS या WhatsApp के जरिए नहीं भेजतीं हैं. साथ ही वे डीलर चुनने के लिए किसी व्यक्ति या पर्सनल एजेंसी को जिम्मेदारी नहीं देती हैं. इसके अलावा न ही अनऑफिशियली किसी तरह से पैसे मांगे जाते हैं. अगर आपको इस तरह का कोई मैसेज या जानकारी मिलती है, तो उसे तुरंत फर्जी समझें और सावधान रहें.

LPG डिस्ट्रीब्यूटरशिप के लिए आधिकारिक वेबसाइट

अगर कोई व्यक्ति LPG डीलरशिप के लिए अप्लाई करना चाहता है, तो उसे सिर्फ आधिकारिक प्लेटफॉर्म LPG वितरक चयन (LPG Vitarak Chayan) पोर्टल का ही इस्तेमाल करें. इसके अलावा किसी भी दूसरे लिंक, वेबसाइट या मैसेज के जरिए अप्लाई करने से आप धोखाधड़ी के शिकार भी हो सकते हैं.

स्कैम से कैसे रहें सावधान?

  • किसी भी अनजान अकाउंट में पैसे ट्रांसफर न करें.
  • अनजान नंबर से आए मैसेज या ई-मेल पर अपनी पर्सनल या बैंक डिटेल्स न भेजें.
  • LPG डिलरशिप के लिए हमेशा सरकारी वेबसाइट पर ही भरोसा करें.

यह भी पढ़ें: दिल्ली वालों के लिए जरूरी खबर: 30 जून तक इस रूट पर रहेगा ट्रैफिक का दबाव, घर से निकलने से पहले पढ़ें एडवाइजरी 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com