आपने देखा होगा कि कई गाड़ियों की नंबर प्लेट पर 'BH' लिखा होता है. क्या आप इसका मतलब जानते हैं? अगर नहीं, तो बता दें कि अगर आपकी नौकरी ऐसी है जिसमें अक्सर एक राज्य से दूसरे राज्य में ट्रांसफर होता रहता है, तो BH नंबर प्लेट आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है. आइए जानते हैं कि आखिर ये BH सीरीज की नंबर प्लेट क्या होती है, इसके क्या फायदे हैं, ये किन लोगों को मिलती है, साथ ही जानेंगे आप इस नंबर प्लेट के लिए कैसे आवेदन कर सकते हैं-
क्या है BH नंबर प्लेट?
दरअसल, पहले जब कोई व्यक्ति अपना वाहन दूसरे राज्य में लंबे समय तक चलाता था, तो उसे वाहन का दोबारा रजिस्ट्रेशन कराना पड़ता था. इसके अलावा रोड टैक्स से जुड़ी कई प्रक्रियाएं भी पूरी करनी पड़ती थीं. लोगों की इसी परेशानी को दूर करने के लिए सरकार ने BH यानी Bharat Series नंबर प्लेट शुरू की है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
BH नंबर प्लेट एक खास तरह का वाहन रजिस्ट्रेशन है. इस नंबर प्लेट वाले वाहन को देश के किसी भी राज्य में ले जा सकते हैं. इसके लिए नया रजिस्ट्रेशन कराने की जरूरत नहीं पड़ती.
कैसी दिखती है BH नंबर प्लेट?BH नंबर का फॉर्मेट कुछ इस तरह होता है- 26 BH 1234 AB. इसमें 26 रजिस्ट्रेशन का साल, BH मतलब भारत सीरीज, जबकि बाकी नंबर और अक्षर VAHAN सिस्टम के जरिए अपने आप जारी होते हैं. इसमें बाकी नंबर प्लेट की तरह आप अपनी पसंद का या कोई फैंसी नंबर नहीं ले सकते हैं.
किसे मिल सकती है BH नंबर प्लेट?यह सुविधा सभी लोगों के लिए नहीं होती है. BH नंबर प्लेट केवल उन लोगों को मिलती है जिनकी नौकरी में ट्रांसफर की संभावना रहती है. इसके लिए केंद्रीय और राज्य सरकार के कर्मचारी, सेना के जवान, PSU कर्मचारी, सरकारी बैंक के कर्मचारी और ऐसी निजी कंपनियों के कर्मचारी पात्र हैं, जिनकी कंपनी कम से कम चार राज्यों या केंद्र शासित प्रदेशों में काम करती हो. यह सुविधा केवल निजी वाहनों जैसे कार और बाइक के लिए है. टैक्सी, बस और ट्रक जैसे वाहनों को इसका लाभ नहीं मिलता.
क्यों फायदेमंद है BH नंबर प्लेट?BH नंबर प्लेट का सबसे बड़ा फायदा यह है कि राज्य बदलने पर दोबारा रजिस्ट्रेशन कराने की जरूरत नहीं पड़ती. इसके अलावा सामान्य रजिस्ट्रेशन में वाहन खरीदते समय कई सालों का रोड टैक्स एक साथ देना पड़ता है, लेकिन BH नंबर प्लेट में टैक्स दो साल के हिसाब से जमा किया जाता है. यानी शुरुआत में ज्यादा पैसा नहीं देना पड़ता. डीजल वाहन पर 2 प्रतिशत अतिरिक्त टैक्स देना होता है, जबकि इलेक्ट्रिक वाहन पर 2 प्रतिशत की छूट मिलती है. वाहन के 14 साल पुराने होने के बाद टैक्स हर साल जमा करना होता है.
BH नंबर प्लेट के लिए आवेदन कैसे करें?अगर आप नया वाहन खरीद रहे हैं, तो सबसे पहले डीलर को बताना होगा कि आपको BH नंबर प्लेट चाहिए. इसके बाद जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे. निजी कर्मचारियों को कंपनी की तरफ से Form 60 देना पड़ता है. दस्तावेजों की जांच के बाद ऑनलाइन फीस और रोड टैक्स जमा किया जाता है. फिर VAHAN पोर्टल के जरिए BH नंबर जारी कर दिया जाता है और वाहन पर नई नंबर प्लेट लगा दी जाती है.
यह भी पढ़ें- सोमनाथ जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, हरियाणा से चलेगी विशेष ट्रेन, जानिए कैसे करें रजिस्ट्रेशन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं