विज्ञापन

योजना से लेकर शिकायत निवारण तक, जानिए OTS पोर्टल में नोडल अधिकारी की भूमिका क्या होती है?

सरकार द्वारा शुरू की गई एकमुश्त समाधान योजना (OTS) नागरिकों को लंबित मामलों के तुरंत निपटारे का मंच है. इस योजना के सुचारू संचालन में सबसे अहम भूमिका नोडल अधिकारी निभाते हैं, जो आवेदकों और प्रशासन के बीच एक मजबूत कड़ी के रूप में कार्य करते हैं.

योजना से लेकर शिकायत निवारण तक, जानिए OTS पोर्टल में नोडल अधिकारी की भूमिका क्या होती है?
OTS पोर्टल में नोडल अधिकारी की भूमिका
upots.in

उत्तर प्रदेश में संपत्तियों से जुड़े बकायेदारों के लिए एकमुश्त समाधान (OTS) योजना चलाई जा रही है. उपभोक्ता अपने बकाए पर छूट प्राप्त करने के लिए OTS Portal के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. सरकार द्वारा शुरू की गई एकमुश्त समाधान योजना (OTS 2026) नागरिकों को लंबित मामलों के तुरंत निपटारे का मंच प्रदान करती है. इस योजना के सुचारू संचालन में सबसे अहम भूमिका नोडल अधिकारी निभाते हैं, जो आवेदकों और प्रशासन के बीच एक मजबूत कड़ी के रूप में कार्य करते हैं.

OTS पोर्टल में नोडल अधिकारी की भूमिका क्या होती है?

प्राधिकरण में नियुक्त नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी है कि वे प्राप्त होने वाले सभी आवेदनों की शुरुआती जांच करें. इसके साथ ही नोडल अधिकारी ही सुनिश्चित करते हैं कि आवेदन सही तरीके से भरे गए हैं और आवश्यक दस्तावेज पूरे हैं. इसके बाद नोडल अधिकारी, आवेदन को संबंधित विभाग या अधिकारी तक ऑनलाइन माध्यम से भेजते हैं, जिससे प्रक्रिया तेज और पारदर्शी बनती है.

इसके अलावा, नोडल अधिकारी आवेदन की प्रगति पर लगातार नजर रखते हैं और किसी भी प्रकार की देरी या समस्या होने पर उसका समाधान करने की कोशिश करते हैं. इससे आवेदकों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते और काम समय पर पूरा हो जाता है.

इस योजना का मुख्य उद्देश्य निपटान प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और समयबद्ध बनाना है. नोडल अधिकारी यह सुनिश्चित करते हैं कि हर आवेदन का निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से निस्तारण हो. उनकी भागीदारी से प्रशासनिक कार्यों में मदद बढ़ती है और नागरिकों का भरोसा भी मजबूत होता है.

यह भी पढ़ें:- DTC बस मैनेजमेंट सिस्टम में होगा बड़ा बदलाव, रूट रेशनलाइजेशन से लेकर कामकाज में AI करेगा मदद, जानिए क्या है तैयारी

लेखक के बारे में
img
नवीन  प्रजापत‍ि
सीनियर सब एडिटर
नवीन प्रजापति, वर्तमान में एनडीटीवी में सीनियर सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. हरियाणा के मूल निवासी हैं... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
One Time Settlement Scheme, OTS Scheme
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com