विज्ञापन

पुराना मोबाइल बेचने की सोच रहे हैं? पहले कर लें ये 7 जरूरी काम, वरना बाद में पड़ सकता है पछताना

Old Mobile Selling Tips: क्या आपका पुराना मोबाइल बेचने से पहले सिर्फ फोटो डिलीट करना ही काफी है? साइबर एक्सपर्ट्स की मानें तो फोन में छिपी कुछ ऐसी जानकारियां भी होती हैं, जो आपकी छोटी सी गलती के बाद बड़े खतरे में बदल सकती हैं.

पुराना मोबाइल बेचने की सोच रहे हैं? पहले कर लें ये 7 जरूरी काम, वरना बाद में पड़ सकता है पछताना
Old Mobile Selling Tips

Old Mobile Selling Tips: नया स्मार्टफोन आते ही ज्यादातर लोग अपना पुराना मोबाइल बेच देते हैं या एक्सचेंज कर देते हैं, लेकिन कई बार जल्दी के चक्कर में लोग ऐसी गलती कर बैठते हैं, जिसका नुकसान बाद में उठाना पड़ सकता है. मोबाइल में सिर्फ फोटो और वीडियो ही नहीं, बल्कि बैंकिंग ऐप्स, निजी चैट, जरूरी डॉक्यूमेंट और सोशल मीडिया अकाउंट जैसी कई अहम जानकारियां भी सेव रहती हैं. अगर फोन बेचने से पहले इन्हें सही तरीके से साफ नहीं किया गया, तो आपकी पर्सनल जानकारी किसी और के हाथ लग सकती है. साइबर एक्सपर्ट्स भी मानते हैं कि पुराना फोन बेचने से पहले कुछ जरूरी स्टेप्स फॉलो करना बेहद जरूरी है.

सबसे पहले लें पूरा बैकअप

मोबाइल बदलने से पहले अपने जरूरी फोटो, वीडियो, कॉन्टैक्ट नंबर और डॉक्यूमेंट्स का बैकअप जरूर तैयार कर लें. इसके लिए आप क्लाउड स्टोरेज, लैपटॉप या हार्ड ड्राइव का इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे नया फोन लेने के बाद पुराना डेटा आसानी से वापस मिल जाएगा और जरूरी चीजें गायब होने का डर भी नहीं रहेगा.

गूगल और एप्पल आईडी जरूर हटाएं

अगर आप एंड्रॉयड फोन इस्तेमाल करते हैं तो उसमें से गूगल अकाउंट लॉगआउट करना जरूरी है. वहीं आईफोन यूजर्स को अपनी एप्पल आईडी हटानी चाहिए. अगर ऐसा नहीं किया गया तो नया यूजर आपकी जानकारी तक पहुंच सकता है.

बैंकिंग और यूपीआई ऐप्स करें साफ

फोन में मौजूद यूपीआई, मोबाइल बैंकिंग और डिजिटल वॉलेट ऐप्स को सिर्फ डिलीट करना काफी नहीं होता. पहले उन ऐप्स से लॉगआउट करें और फिर उन्हें हटाएं. कई बार छोटी सी लापरवाही बैंकिंग फ्रॉड की वजह बन जाती है.

यह भी पढ़ें:- तपती धूप से बचाएगा AC वाला हेलमेट, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस को मिले, जानिए क्या है इसकी खासियत और कैसे करेगा काम

फोटो और डॉक्यूमेंट्स पूरी तरह हटाएं

गैलरी में मौजूद निजी फोटो, वीडियो, आधार कार्ड, पैन कार्ड और दूसरे जरूरी डॉक्यूमेंट्स पूरी तरह डिलीट कर दें. एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि ट्रैश या रिसायकल फोल्डर भी साफ करना चाहिए, क्योंकि कई फाइलें वहां सेव रह जाती हैं.

व्हाट्सएप और सोशल मीडिया अकाउंट करें लॉगआउट

व्हाट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे ऐप्स से सिर्फ बाहर निकलना नहीं, बल्कि सही तरीके से लॉगआउट करना जरूरी है. साथ ही जरूरी चैट का बैकअप लेने के बाद ही ऐप हटाएं.

आखिर में करें फैक्ट्री रिसेट

सारा डेटा हटाने के बाद मोबाइल को फैक्ट्री रिसेट जरूर करें. इससे फोन पूरी तरह नए जैसा हो जाता है और पुरानी जानकारी पूरी तरह मिट जाती है. एंड्रॉयड और आईफोन दोनों में ये विकल्प सेटिंग्स में आसानी से मिल जाता है.

सिम और मेमोरी कार्ड निकालना न भूलें

कई लोग जल्दबाजी में फोन के अंदर सिम कार्ड या मेमोरी कार्ड छोड़ देते हैं. इससे कॉन्टैक्ट, ओटीपी और दूसरी निजी जानकारी लीक होने का खतरा बढ़ जाता है. इसलिए फोन बेचने से पहले इन्हें जरूर निकाल लें.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com