विज्ञापन

Cyber Security Expert कैसे बनते हैं, क्‍या करनी होती है पढ़ाई, कितनी कमाई

How to become Cyber Security Expert: डिजिटल दौर में साइबर अपराध तेजी से बढ़े हैं. बैंकिंग फ्रॉड, डेटा चोरी, हैकिंग और ऑनलाइन स्कैम जैसी घटनाओं से बचने के लिए Cyber Security Expert की मांग लगातार बढ़ रही है.

Cyber Security Expert कैसे बनते हैं, क्‍या करनी होती है पढ़ाई, कितनी कमाई

How to become Cyber Security Expert: साइबर सिक्‍योरिटी एक्‍सपर्ट्स की डिमांड तेजी से बढ़ रही है. यह करियर विकल्‍प आने वाले समय में तेजी से ग्रोथ कर सकता है. इसमें लाखों नई नौकरियों के अवसर बनने की उम्‍मीद जताई जा रही है. दरअसल, डिजिटल दौर में साइबर अपराध तेजी से बढ़े हैं. बैंकिंग फ्रॉड, डेटा चोरी, हैकिंग और ऑनलाइन स्कैम जैसी घटनाओं से बचने के लिए Cyber Security Expert की मांग लगातार बढ़ रही है.

कौन होता है Cyber Security Expert, क्‍या काम करता है  

Cyber Security Expert कंपनियों के पूरे डिजिटल सिस्टम की निगरानी करते हैं. डाटा की सुरक्षा मजबूत करने के उपाय तैयार करते हैं. ये कंप्यूटर सिस्टम, नेटवर्क, सर्वर और डाटा को साइबर हमलों से सुरक्षित रखने का काम करते हैं. मुख्य रूप से हैकिंग, वायरस, डाटा लीक और ऑनलाइन फ्रॉड से सुरक्षा देते हैं. 

कॉलेज में प्रोफेसर कैसे बनते हैं, कौन सा एग्‍जाम देना होता है

Cyber Security Expert बनने के लिए पढ़ाई 

12वीं में PCM (Physics, Chemistry, Maths) या Computer Science से पढ़ाई करें. इसके बाद B.Tech in Computer Science या BCA (Bachelor of Computer Applications) या B.Sc in Cyber Security या B.Tech in Information Technology या B.Sc in Computer Science कोर्स कर सकते हैं. इसके बाद CEH (Certified Ethical Hacker), CISSP, CompTIA Security+, CISM या CCNA Security का  सर्टिफिकेट कोर्स कर सकते हैं. 

नौकरी के अवसर 

Cyber Security Experts की जरूरत आईटी कंपनियों, बैंक, सरकारी संस्‍था, ई-कॉमर्स प्‍लेटफॉर्म, टेलीकॉम कंपनियों आदि में बनी रहती है. भारत के साथ-साथ विदेशों में भी इस प्रोफेशन की काफी मांग है. 

भारत सरकार के इस पोर्टल पर मिल रही Work From Home Jobs 

कितनी होती है कमाई

इसे हाई-पेइंग करियर में गिना जाता है. फ्रेशर को ₹4 लाख से ₹8 लाख सालाना सैलरी मिल सकती है. अनुभव के बाद पैकेज ₹15 लाख से ₹30 लाख सालाना तक पहुंच सकता है. मल्टीनेशनल कंपनियों और विदेशों में काम करने वाले एक्सपर्ट इससे भी ज्यादा कमाई करते हैं. कई Ethical Hackers कंपनियों की वेबसाइट और ऐप में कमियां ढूंढकर लाखों रुपये कमाते हैं. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com