विज्ञापन

VIP गाड़ी नंबर पाने का आखिरी मौका! UP 16 FV सीरीज के लिए आज ही करें अप्लाई, अगले हफ्ते आएगी नई FW सीरीज

अगर आप नोएडा में रहते हैं और अपनी गाड़ी के लिए पसंदीदा या VIP नंबर चाहते हैं, तो यह मौका न गंवाएं.RTO में UP 16 FV सीरीज के आकर्षक नंबरों की बुकिंग शुरू हो चुकी है. जानिए कैसे 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर अपना पसंदीदा नंबर बुक करें.

VIP गाड़ी नंबर पाने का आखिरी मौका! UP 16 FV सीरीज के लिए आज ही करें अप्लाई, अगले हफ्ते आएगी नई FW सीरीज
VIP Vehicle Number Noida: अगर आप VIP नंबर चुनते हैं, तो उसके लिए अलग नियम और तय फीस लागू होगी

Noida Vehicle Registration: अगर आप नोएडा में अपनी गाड़ी के लिए कोई पसंदीदा या VIP नंबर लेना चाहते हैं, तो आपके पास मौजूदा UP 16 FV सीरीज में नंबर बुक करने का आखिरी मौका है. इस सीरीज के करीब 8,600 नंबर पहले ही बुक हो चुके हैं और बाकी नंबर भी अगले 3-4 दिनों में बुक होने की उम्मीद है. इसके साथ ही अगले हफ्ते प्राइवेट व्हीकल के लिए UP 16 FW की नई सीरीज शुरू होगी. यानी मनपसंद नंबर चाहिए तो अभी अप्लाई करना बेहतर होगा.

UP 16 FV सीरीज में नंबर बुक करने का आखिरी मौका

नोएडा में  प्राइवेट व्हीकल के लिए चल रही UP 16 FV सीरीज में पसंद के नंबरों की बुकिंग जारी है. परिवहन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, इस सीरीज के करीब 8,600 नंबर पहले ही बुक हो चुके हैं.बाकी बचे नंबर भी तेजी से बुक हो रहे हैं और अगले तीन से चार दिनों में इनके बुक होने की संभावना है. ऐसे में अगर आपको अपनी गाड़ी के लिए कोई खास नंबर चाहिए, तो ज्यादा इंतजार करना सही नहीं होगा.

पसंद का नंबर कैसे बुक करें?

अगर आप UP 16 सीरीज में अपना पसंदीदा नंबर लेना चाहते हैं, तो परिवहन विभाग की वेबसाइट के जरिए नंबर बुक किया जा सकता है.इसके लिए वाहन मालिक विभाग की वेबसाइट parivahan.gov.in पर जाकर उपलब्ध नंबरों को देख सकते हैं और अपनी पसंद का नंबर बुक कर सकते हैं.खास नंबरों की कैटेगरी में आकर्षक और अति आकर्षक नंबर शामिल होते हैं. नियमों के तहत इन नंबरों को बुक करने के लिए तय चार्ज के हिसाब से प्रोसस  पूरा करना होता है.

'पहले आओ, पहले पाओ' का फायदा

अगर किसी नंबर को लेकर ज्यादा डिमांड नहीं है और वह उपलब्ध है, तो वाहन मालिक उसे 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर बुक कर सकते हैं. इसलिए पसंद का नंबर दिखने पर तुरंत बुकिंग करना फायदेमंद हो सकता है. हालांकि, VIP या फैंसी नंबरों के लिए अलग नियम होंगे और तय फीस देनी होगी.

अगले हफ्ते शुरू होगी UP 16 FW सीरीज

अब बात अगली सीरीज की करें तो UP 16 FV के बाद नई UP 16 FW सीरीज शुरू होने वाली है. परिवहन विभाग की जानकारी के मुताबिक, निजी वाहनों के लिए यह नई सीरीज अगले हफ्ते जारी की जाएगी.नई सीरीज शुरू होते ही वाहन मालिकों को इसमें भी अपनी पसंद के नंबर चुनने और बुक करने का मौका मिलेगा.

नई सीरीज में भी पसंद का नंबर चुन सकेंगे

अगर आप मौजूदा FV सीरीज में अपना पसंदीदा नंबर नहीं ले पाए, तो चिंता की जरूरत नहीं है. UP 16 FW सीरीज शुरू होने के बाद उसमें उपलब्ध नंबरों में से अपनी पसंद का नंबर बुक किया जा सकेगा.यानी अभी FV सीरीज में नंबर लेने का आखिरी मौका है, जबकि अगले हफ्ते से FW सीरीज में नई बुकिंग शुरू होने वाली है.

कहां करें नंबर की बुकिंग?

वाहन मालिक परिवहन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट parivahan.gov.in पर जाकर नंबर की उपलब्धता और बुकिंग से जुड़ी जानकारी देख सकते हैं.बता दें कि पसंदीदा नंबर की उपलब्धता और उसकी फीस नंबर की कैटेगरी के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है. इसलिए बुकिंग से पहले पोर्टल पर नंबर और लागू शुल्क की जानकारी जरूर जांच चेक कर लें.

ये भी पढ़ें- RBI ने लोन डिफॉल्टर्स को दी बड़ी राहत, अब रिकवरी एजेंट नहीं लॉक कर पाएंगे आपका फोन, जानें नए नियम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
VIP Vehicle Number India, Vehicle Registration Number, VIP Number For Car, VIP Number Plate, VIP Number Price
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com