विज्ञापन

Noida: बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर, अब क्यूआर कोड स्कैन कर दर्ज करा सकेंगे शिकायत, जान लें जरूरी डिटेल

नोएडा में बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक नई डिजिटल सुविधा शुरू की गई है. अब उपभोक्ता बिजली विभाग द्वारा दिए गए QR कोड को स्कैन करके अपनी बिजली से जुड़ी शिकायतों का तुरंत, बिना कागज और बिना दफ्तर गए समाधान पा सकेंगे.

Noida: बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर, अब क्यूआर कोड स्कैन कर दर्ज करा सकेंगे शिकायत, जान लें जरूरी डिटेल
नोएडा बिजली विभाग

Noida Power Department: नोएडा में बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक नई डिजिटल सुविधा शुरू की गई है. अब उपभोक्ता बिजली विभाग द्वारा दिए गए QR कोड को स्कैन करके अपनी बिजली से जुड़ी शिकायतों का तुरंत, बिना कागज और बिना दफ्तर गए समाधान पा सकेंगे. इसका उद्देश्य सुविधाओं में बड़ा सुधार करना है. इसके डिजिटल का उद्देश्य है कि अब उपभोक्ताओं को तेज, पारदर्शी और सरल सेवा मिलेगी. साथ ही शिकायतों के लिए बिजली दफ्तरों के चक्कर लगाने या लंबी लाइनों में खड़े होने की जरूरत नहीं पड़ेगी. आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं...

यह भी पढ़ें: WhatsApp पर अनजान कॉल्स ने कर दिया है परेशान? बस इस फीचर को कर लें ऑन, दूर होगी समस्या

किन शिकायतों को करा सकते हैं दर्ज?

बिजली विभाग ने एक नई क्यूआर कोड आधारित हेल्पलाइन सेवा शुरू की है. क्यूआर कोड स्कैन करते ही उपभोक्ता सीधे शिकायत पोर्टल पर पहुंच जाएंगे, जहां वे बिजली बिल, मीटर खराबी, बिजली कटौती, लाइन फॉल्ट, ट्रांसफार्मर संबंधी समस्या और अन्य तकनीकी शिकायतें दर्ज कर सकेंगे. इस व्यवस्था से उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया पहले से अधिक तेज और प्रभावी होने की उम्मीद जताई जा रही है. साथ ही इस नई प्रणाली से करीब  4.47 लाख बिजली उपभोक्ताओं को फायदा मिलेगा.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: ANI

उपभोक्ता को ई-मेल से मिलेगी सूचना

बिजली विभाग के मुताबिक शिकायत दर्ज होने के बाद उसकी मॉनिटरिंग डिजिटल माध्यम से की जाएगी. साथ ही समाधान होने के बाद उपभोक्ता को ई-मेल के जरिए सूचना भी भेजी जाएगी. इससे उपभोक्ता को ये जानकारी मिल सकेगी कि उनकी शिकायत पर क्या कार्रवाई हुई और समाधान कब हुआ. इसके अलावा क्यूआर कोड आधारित नई सुविधा को 1912 हेल्पलाइन के साथ जोड़ा गया है. बता दें कि उपभोक्ता मुख्य रूप से 1912 हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से अपनी शिकायतें दर्ज कराते थे, लेकिन कई बार अधिक कॉल होने की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था.

यह भी पढ़ें: Delhi Traffic: 17 मई तक मंगोलपुरी में रूट रहेगा डायवर्ट, दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, जान लें जरूरी बात

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com