- नोएडा में कांशीराम पुण्यतिथि कार्यक्रम की वजह से 9 अक्टूबर को कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है
- नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे और आसपास के रास्तों पर वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी गई है
- दिल्ली, नोएडा और ग्रेटर नोएडा की ओर आने-जाने वाले वाहन चालक ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ें
दिल्ली और ग्रेटर नोएडा जाने वाले लोग शुक्रवार को घर से निकलने से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर देख लें. दरअसल 9 अक्टूबर को कई रूट डायवर्ट किए गए हैं. अगर ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी देखे बिना घर से निकले तो घंटों जाम में फंसना पड़ सकता है. नोएडा में राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल सेक्टर-95 में कांशीराम परिनिर्वाण दिवस का एक कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग जुट सकते हैं. इसी कार्यक्रम की वजह से रूट डावर्जन किया गया है.
गौतमबुद्धनगर यातायात पुलिस ने एक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. जिसमें बताया गया है कि 9 अक्टूबर, शुक्रवार सुबह नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे और आसपास के कई अहम रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है.

घर से निकलने से पहले देखें ट्रैफिक एडवाइजरी
ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि दिल्ली, नोएडा और ग्रेटर नोएडा की तरफ आने-जाने वाले वाहन चालक किसी भी असुविधा से बचने के लिए एडवाइजरी जरूर पढ़ लें, वरना उनको परेशानी हो सकती है.
इन रास्तों पर रूट डायवर्जन
- नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन चरखा गोलचक्कर से गऊशाला गोलचक्कर होकर जाएं.
- कालिंदी कुंज की तरफ से दिल्ली (चिल्ला और डीएनडी ) की ओर जाने वाला ट्रैफिक सेक्टर 37 से अट्टापीर चौक, रजनीगंधा चौक, सैक्टर 15 गोलचक्कर होकर जाएं.
- नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे पर ग्रेटर नोएडा से नोएडा की तरफ आने वाले वाहन सेक्टर 37 से अट्टापीर चौक, रजनीगंधा चौक, सैक्टर 15 गोलचक्कर चौक से होकर जाएं.
- नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर ग्रेटर नोएडा से नोएडा की ओर आने वाले रास्ते पर दलित प्रेरणा स्थल गेट नं०-04/05 पर यातायात दबाव होने की स्थिति में फिल्मसिटी फ्लाई ओवर से सेक्टर 18 की ओर डायवर्ट किया जायेगा. ये ट्रैफिक सेक्टर 18 से रजनीगंधा चौक, सैक्टर 15 गोलचक्कर चौक और सेक्टर 18 अंडरपास से एलीवेटेड होकर जाए.
- नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर नोएडा से ग्रेटर नोएडा की ओर आने वाले रास्ते पर डीएनडी, फिल्मसिटी फ्लाई ओवर के पास यातायात दबाव होने की वजह से सेक्टर 14ए फ्लाई ओवर से सेक्टर 15 गोलचक्कर की ओर यातायात का डायवर्ट किया जायेगा. यह ट्रैफिक सेक्टर 15 गोलचक्कर चौक से रजनीगंधा चौक, अटटापीर चौक, सैक्टर 37 होकर जा सकेगा.
कार्यक्रम के लिए पार्किंग व्यवस्था
- दिल्ली (चिल्ला- डीएनडी ) की ओर से कार्यक्रम में आने वाले हल्के वाहन फिल्मसिटी के अंदर बनी मल्टीलेवल पार्किंग में पॉर्क होगें.
- परीचौक, सेक्टर 37 ग्रेटर नोएडा वेस्ट और कालिन्दी कुंज की ओर से आने वाले हल्के वाहन सेक्टर 95 गंदानाला के पास बनी राष्ट्रीय दलित प्ररेणा स्थल की अंडरग्राउंड पार्किंग में पॉर्क होगें.
- सेक्टर 60 सेक्टर 18 की ओर से आने वाले हल्के वाहनों की पार्किंग गॉर्डन गलैरिया सैक्टर 38ए के पास बनी पार्किंग में होगी.
- ट्रैफिक डायवर्जन के दौरान इमरजेंसी वाहनों जैसे मेडिकल या फायर सर्विस के जाने की पूरी व्यवस्था रहेगी.
कांशीराम की पुण्यतिथि आज
ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि असुविधा से बचने के लिए वाहन चालक वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें और असुविधा होने पर यातायात हेल्प लाइन नंबर- 9971009001 पर संपर्क किया जा सकता है.बता दें कि 9 अक्टूबर को हर साल कांशीराम की पुण्यतिथि मनाई जाती है. उनका निधन 9 अक्टूबर 2006 को हुआ था. इसी वजह से राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल पर हर साल एक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसकी वजह से ये ट्रैफिक डायवर्ट किया जा रहा है.
ये वीडियो भी देखें-
ये भी पढ़ें-पूरी रात स्टेशन पर गुजरी, दूसरी ट्रेनों में जगह नहीं... दिल्ली में महाजाम से 5000 यात्रियों की ट्रेन छूटी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं