विज्ञापन

दिल्ली: रामलीला मैदान में आज कांग्रेस की महारैली, कई रास्ते बंद; निकलने से पहले जान लें ट्रैफिक एडवाइजरी

रामलीला मैदान में आज कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन की रैली के कारण दिल्ली में कई रास्ते बंद किए गए हैं. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. दिल्ली में यदि आज आप घर से निकल रहे हैं तो पहले ट्रैफिक एडवाइजरी जान लीजिए.

दिल्ली: रामलीला मैदान में आज कांग्रेस की महारैली, कई रास्ते बंद; निकलने से पहले जान लें ट्रैफिक एडवाइजरी
कांग्रेस की रामलीला मैदान में आज प्रदर्शन है. इसे लेकर दिल्ली में कई रास्ते बंद किए गए हैं.
NDTV
  • दिल्ली में आज कांग्रेस के नेतृत्व में चुनाव में धांधली की मांग को लेकर बड़ा प्रदर्शन आयोजित होगा.
  • बीजेपी और सिख समुदाय के लोग कांग्रेस के प्रदर्शन के विरोध में भी अलग से प्रदर्शन करने वाले हैं.
  • रामलीला मैदान के आस-पास बड़ी संख्या में लोग जुटे हैं. ऐसे में कई रास्तों को बंद किया गया है.
नई दिल्ली:

देश की राजधानी दिल्ली आज कई प्रदशनों की गवाह बनेगी. कांग्रेस के नेतृत्व में इंडिया ब्लॉक रामलीला मैदान में चुनाव में हुई कथित धांधली, SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर बड़ा प्रदर्शन करने वाली है. वहीं विपक्षी दलों के इस प्रदर्शन के खिलाफ बीजेपी और सिख समुदाय के लोग भी प्रदर्शन करने वाले है. इन तीन प्रदर्शन के कारण दिल्ली में रात से ही लोगों का जमावड़ा होना शुरू हो गया है. रामलीला मैदान के आस-पास बड़ी संख्या में लोग जुटे हैं. इन तीन प्रदर्शनों के कारण दिल्ली में आज कई रास्तों को बंद किया गया है. 

  • विपक्ष के सभी बड़े नेता मल्लिकार्जुन खरगे के घर से निकलकर मिंटो रोड के लिए निकलेंगे. इसके बाद खुली गाड़ी में बैठकर राहुल गांधी रामलीला मैदान जाएंगे. 
  • दिल्‍ली पुलिस ने साफ कर दिया है कि रैली की इजाजत है, लेकिन रोड शो और सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन करने की इजाजत नहीं है. 
  • विपक्ष के सांसद कांस्‍टीट्यूशन क्‍लब में जुटेंगे. इसके बाद बसों में बैठकर सीधे रामलीला मैदान पहुंचेंगे. 
  • एक लाख समर्थकों के विपक्ष की महारैली में शामिल होने का लक्ष्‍य रखा गया है. हालांकि,  रामलीला मैदान की क्षमता सिर्फ 50 हजार लोगों की है.

सुबह 9 बजे से शाम 3 बजे तक कई रास्ते बंद

पश्चिमी दिल्ली के कुछ हिस्सों में रविवार को सुबह नौ बजे से अपराह्न तीन बजे तक यातायात प्रतिबंध और मार्ग परिवर्तन निर्देश लागू रहेंगे. पुलिस ने बताया कि जेल रोड स्थित हरि नगर डीटीसी डिपो से तिलक नगर मेट्रो स्टेशन तक प्रस्तावित पदयात्रा के मद्देनजर ये प्रतिबंध लगाए जाएंगे.

Latest and Breaking News on NDTV

लाजवंती चौक से तिलक नगर के बीच दोनों कैरिजवे बंद

दिल्ली यातायात पुलिस ने परामर्श में कहा कि पदयात्रा के दौरान बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना है, जिससे आसपास की सड़कों पर यातायात प्रभावित हो सकता है. यातायात की स्थिति के अनुसार, पदयात्रा के दौरान लाजवंती चौक से तिलक नगर के बीच जेल रोड के दोनों कैरिजवे बंद किए जा सकते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

तिलक नगर वाले यात्रियों को बदलना पड़ेगा रास्ता

हरि नगर से जेल रोड के रास्ते नजफगढ़ रोड और तिलक नगर जाने वाले यात्रियों को लाजवंती चौक, सागरपुर टी-प्वाइंट और पंखा रोड होते हुए सेवा मार्ग का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है. वहीं, हरि नगर से नजफगढ़ रोड और राजौरी गार्डन जाने वाले यात्रियों को लाजवंती चौक से मायापुरी रोड लेने की सलाह दी गई है.

दिल्ली हाट से हरि नगर रोड तक यातायात प्रभावित

यातायात पुलिस के अनुसार, लाजवंती चौक से तिलक नगर तक जेल रोड (फ्लाईओवर सहित), दिल्ली हाट से हरि नगर रोड तक लाल साईं मार्ग और हरि नगर से घंटाघर तथा हरि नगर डीटीसी डिपो तक के मार्ग पर भी यातायात प्रभावित हो सकता है. पुलिस ने यात्रियों को सार्वजनिक परिवहन, विशेषकर मेट्रो का इस्तेमाल करने और प्रभावित इलाकों में सड़क किनारे वाहन खड़े करने से बचने की सलाह दी है.

यह भी पढ़ें - 'प्रोटेस्ट कीजिए, साथ में शॉपिंग भी', व्यापारियों के विरोध के बीच राहुल गांधी की रैली में आने वालों से अपील

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Traffic, Delhi Traffic Advisory, Delhi Traffic Disturbance, Congress Ramlila Maidan March, Delhi Congress Protest
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com