अगर आप पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) के लाभार्थी हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है. हाल में मीडिया रिपोर्ट्स के जरिये ये खबर सामने आ रही थी कि केंद्र की मोदी सरकार किसानों के बड़ी खुशखबरी देने जा रही है. इसके तहत केंद्र सरकार (Central Government) की ओर से देश के किसानों की आर्थिक मदद (Financial Help) लिए चलाई जा रही किसान सम्मान निधि योजना (Kisan Samman Nidhi Yojana) की राशि को बढ़ाकर 8,000-12,000 रुपये किया जा सकता है.
इतना ही नहीं महिला किसानों को बी सरकार खास तोहफा दे सकती है. हालांकि अब इस खबर पर सरकार ने एक बड़ा बयान दिया है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पीएम-किसान योजना की रकम बढ़ाने का कोई प्रस्ताव नहीं
सरकार ने मंगलवार को लोकसभा को सूचित किया कि उसके पास पीएम-किसान योजना के तहत किसानों की दी जाने वाली आर्थिक सहायता को 6,000 रुपये प्रतिवर्ष से बढ़ाने का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है. केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि किसान योजना के तहत महिला किसानों के लिए भी राशि बढ़ाने का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है.
किसानों को सरकार देती है सालाना 6000 रुपये कीआर्थिक मदद
आपको बता दें कि 24 फरवरी, 2019 को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana) की शुरुआत हुई थी.पीएम किसान सम्मान योजना (PM Kisan Samman Yojana) के तहत देश के योग्य किसानों को सरकार की तरफ से सालाना आधार पर 6000 रुपये दिए जाते हैं. हालांकि, सरकार किसानों को 6000 रुपये एक साथ नहीं बल्कि हर चार महीने में 2000-2000 रुपए की 3 समान किस्तों में देती है. यह राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है.
अब तक 11 करोड़ से अधिक किसानों को मिला लाभ
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार ने इस योजना के तहत अब तक किसानों को 15वीं किस्त (PM Kisan 13th Installment) तक का फायदा मिल चुका है. जिसमें 11 करोड़ से अधिक किसानों को 2.81 लाख करोड़ रुपये से अधिक का लाभ पहुंचाया गया है.
जानें कब मिलेगा PM Kisan की 16वीं किस्त का पैसा?
अब किसानों को पीएम किसान सम्मान योजना की 16वीं किस्त (PM Kisan 16th installment) का बेसब्री से इंतजार है. हालांकि उनका ये इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,फरवरी महीने के अंत तक या फिर मार्च में सरकार किसान सम्मान निधि की अगली किस्त जारी कर सकती है. इसके जरिये देशभर के करोड़ों किसानों के बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर किए जाएंगे. हालांकि, इसको लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं