National Highways Authority of India News: लंबी दूरी की यात्रा के दौरान टोल प्लाजा पर रुकना आम बात है. लेकिन कई बार वहां बने टॉयलेट गंदे और अस्वच्छ मिलते हैं, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी होती है. इसी समस्या को दूर करने के लिए National Highways Authority of India (NHAI) ने एक नई पहल शुरू की है, जिसका नाम है 'क्लीन टॉयलेट पिक्चर चैलेंज'. इस योजना का मकसद हाईवे पर साफ-सफाई को बेहतर बनाना और यात्रियों को जागरूक करना है.
इन महिलाओं को नहीं देना होगा रोडवेज बसों का किराया, योगी सरकार ने बजट में की घोषणा
क्या है ये खास योजना?
इस योजना के तहत अगर कोई यात्री किसी टोल प्लाजा पर गंदा टॉयलेट देखता है, तो वह उसकी फोटो खींचकर शिकायत दर्ज कर सकता है. शिकायत सही पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति को उसके FASTag अकाउंट में 1,000 रुपये का रिचार्ज दिया जाएगा. यह राशि सीधे FASTag में क्रेडिट होगी, जिसे टोल भुगतान के लिए इस्तेमाल किया जा सकेगा.
कैसे करें शिकायत?सबसे पहले आपको 'राजमार्ग यात्रा' ऐप का लेटेस्ट वर्जन अपने मोबाइल में डाउनलोड करना होगा. यह ऐप गूगल प्ले स्टोर या ऐप स्टोर पर आसानी से मिल जाएगी. ऐप इंस्टॉल करने के बाद अगर आप किसी टोल प्लाजा पर गंदा टॉयलेट देखते हैं, तो उसकी साफ फोटो लें और ऐप पर अपलोड करें.
फोटो अपलोड करते समय आपको कुछ जरूरी जानकारी भरनी होगी, जैसे आपका नाम, लोकेशन, वाहन पंजीकरण संख्या (VRN) और मोबाइल नंबर. यह जानकारी इसलिए जरूरी है ताकि आपकी शिकायत की सही तरीके से जांच और ट्रैकिंग हो सके.
शिकायत के बाद क्या होगा?जब आप फोटो और जानकारी सबमिट करेंगे, तो NHAI की टीम उसकी जांच करेगी. अगर शिकायत सही पाई जाती है और नियमों के अनुसार योग्य मानी जाती है, तो आपको 1,000 रुपये का रिचार्ज इनाम के रूप में मिलेगा. यह राशि सीधे आपके FASTag खाते में भेज दी जाएगी.
इस पहल का मकसद केवल इनाम देना नहीं है, बल्कि हाईवे पर स्वच्छता को बढ़ावा देना भी है. इससे टोल प्लाजा पर साफ-सफाई बनाए रखने की जिम्मेदारी तय होगी और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी.
कब तक जारी रहेगी योजना?यह योजना 30 जून 2026 तक लागू रहेगी. यानी इस तारीख तक आप गंदे टॉयलेट की रिपोर्ट भेजकर इनाम पाने का मौका ले सकते हैं. अगर आप यात्रा के दौरान ऐसी समस्या देखें, तो इस योजना का फायदा जरूर उठाएं और स्वच्छता अभियान में अपना योगदान दें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं