New Rules From June 1: जून का महीना आपके बजट के लिए कई मायनों में अहम हो सकता है. आज यानी 1 जून 2025 से कई फाइनेंशियल और यूजर-सर्विस से जुड़े नियम बदलने जा रहे हैं. इनमें बैंक एफडी, क्रेडिट कार्ड, एलपीजी गैस, पीएफ विड्रॉल, आधार अपडेट से लेकर एटीएम और म्यूचुअल फंड्स तक के बदलाव शामिल हैं. आइए जानते हैं वे 10 बड़े बदलाव जो आपकी जेब और प्लानिंग को प्रभावित कर सकते हैं.
1. EPFO 3.0 होगा लॉन्च – PF निकालना और आसान
EPFO 1 जून से नया वर्जन EPFO 3.0 शुरू कर रहा है. इससे PF निकालना, KYC अपडेट और क्लेम प्रोसेस पहले से तेज और आसान होगा. खास बात ये है कि ATM कार्ड की तरह EPF से जुड़े कार्ड भी यूज किए जा सकेंगे.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
2. FD की ब्याज दरों में बदलाव संभव
बैंक जून में फिक्स्ड डिपॉजिट और लोन की ब्याज दरों में बदलाव कर सकते हैं. रिजर्व बैंक की संभावित रेपो रेट कटौती से FD रेट कम हो सकती है. जैसे, सुर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक ने 5 साल की FD पर ब्याज 8.6% से घटाकर 8% कर दिया है.
3.क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड्स और चार्ज में बदलाव
1 जून से कोटक महिंद्रा बैंक और अन्य बैंकों के क्रेडिट कार्ड नियमों में बदलाव होंगे. रिवॉर्ड पॉइंट की लिमिट तय की जा सकती है, ऑटो-डेबिट फेल होने पर पेनल्टी घटाई जा सकती है और फ्यूल/यूटिलिटी पेमेंट पर एक्स्ट्रा चार्ज लग सकते हैं.
4. LPG सिलेंडर के दाम बदलेंगे
हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा होती है. 1 जून को घरेलू और कमर्शियल गैस के दाम बढ़ या घट सकते हैं, जिसका असर सीधा आपकी किचन बजट पर पड़ेगा.
5.ATM ट्रांजैक्शन चार्ज बढ़ सकते हैं
जून से एटीएम से फ्री ट्रांजैक्शन की लिमिट के बाद लगने वाला चार्ज बढ़ सकता है. जो लोग बार-बार कैश निकालते हैं, उन्हें इस बदलाव का असर जेब पर महसूस होगा.
6. म्यूचुअल फंड में नया कट-ऑफ टाइम
SEBI ने ओवरनाइट म्यूचुअल फंड स्कीम्स के लिए नया कट-ऑफ टाइम लागू किया है. 1 जून से ऑफलाइन ट्रांजैक्शन के लिए समय 3 PM और ऑनलाइन के लिए 7 PM होगा. इसके बाद किए गए ऑर्डर अगले वर्किंग डे पर माने जाएंगे.
7. Aadhaar अपडेट फ्री में कराने की डेडलाइन
आधार कार्ड की फ्री अपडेट सुविधा 14 जून 2025 तक ही है. इसके बाद ऑनलाइन अपडेट पर ₹25 और सेंटर पर ₹50 शुल्क लगेगा. इसलिए पहचान और एड्रेस प्रूफ अपडेट फटाफट करा लें.
8. UPI ट्रांजैक्शन में अब दिखेगा असली रिसीवर का नाम
NPCI ने नया नियम लागू किया है जिसके तहत UPI पेमेंट करते वक्त यूज़र को सिर्फ 'Ultimate Beneficiary' यानी असली रिसीवर का बैंकिंग नाम ही दिखेगा. QR कोड या एडिट किए गए नाम अब नहीं दिखेंगे. ये नियम 30 जून तक सभी UPI ऐप्स को लागू करने होंगे.
जून में बैंक रहेंगे 12 दिन बंद
RBI के अनुसार जून 2025 में कुल 12 बैंक छुट्टियां रहेंगी, जिसमें रविवार, दूसरा और चौथा शनिवार भी शामिल है. इसके अलावा बकरीद जैसे त्योहारों पर भी बैंक बंद रहेंगे. कैश या बैंकिंग प्लानिंग पहले से करें.
10. क्रेडिट कार्ड से यूटिलिटी बिल पेमेंट हो सकता है महंगा
कुछ बैंकों ने संकेत दिए हैं कि जून से क्रेडिट कार्ड से बिजली, पानी जैसे यूटिलिटी बिल पे करने पर एक्स्ट्रा चार्ज लगाया जा सकता है या कैशबैक शर्तों में बदलाव किया जा सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं