विज्ञापन

क्या टोल प्लाजा पर FASTag से कट गया ज्यादा पैसा? जानें क्या है विकल्प और कैसे मिलेगा रिफंड

आपके FasTag अकाउंट से टोल प्लाजा पर ज्यादा पैसे काट लिये जाते हैं. कभी-कभी तो दो बार टोल कट जाता है. लेकिन यात्रा के दौरान इस पर ध्यान नहीं देते हैं.

क्या टोल प्लाजा पर FASTag से कट गया ज्यादा पैसा? जानें क्या है विकल्प और कैसे मिलेगा रिफंड
FASTag Toll Plaza
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स

एक्सप्रेसवे पर सफर करने वाली गाड़ियों को टोल प्लाजा से गुजरना होता है. वहीं टोल प्लाजा पर FasTag के जरिए अब भुगतान किया जाता है, जो ऑटोमैटिक होता है. आपकी कार टोल प्लाजा पर खड़ी होती है और आपका FasTag स्कैन हो जाता है. इसके बाद आपके अकाउंट से पैसे कट जाते हैं. लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि आपके FasTag अकाउंट से टोल प्लाजा पर ज्यादा पैसे काट लिये जाते हैं. कभी-कभी तो दो बार टोल कट जाता है. लेकिन यात्रा के दौरान इस पर ध्यान नहीं देते हैं. ऐसे में आपका रिफंड कैसे मिलेगा. चलिए आपको बताते हैं.

टोल प्लाजा पर अगर दो बार पैसे कटते हैं या फिर ज्यादा अमाउंट पैसे कटते हैं तो कई बार ऐसा होता है कि अमाउंट रिफंड कर दिया जाता है. यह पैसा 7 दिन के अंदर आ जाता है. लेकिन कई बार ऑटोमैटिक रिफंड नहीं आता है तो आपके पास क्या विकल्प है.

NHAI से कर सकते हैं शिकायत

अगर आपका पैसा टोल प्लाजा पर ज्यादा या दो बार कटा है तो आप सबसे पहले उसकी पूरी जानकारी इकट्ठा कर लें. जैसे टोल प्लाजा का नाम, गाड़ी नंबर, FasTag ID नंबर, तारीख और समय. इसके अलावा आप FasTag पेमेंट के बाद आया मैसेज और ट्रांजेक्शन आईडी भी अपने पास रख लें. इसके बाद अब आप NHAI के टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1033 पर कॉल कर शिकायत कर सकते हैं. शिकायत के दौरान आप अपनी पूरी बात बताएं और सबूत भी बताएं.

बैंक ऐप के जरिए भी कर सकते हैं शिकायत

आप चाहें तो FasTag किसी बैंक या ऐप से जुड़ा है तो आप उसके हेल्प सेक्शन में जाकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं. आपकी शिकायत दर्ज की जाएगी और रिफंड की प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

शिकायत रजिस्टर्ड होने के बाद आपकी शिकायत की पूरी जांच की जाती है. आपकी शिकायत सही पाए जाने के बाद रिफंड की प्रोसेस शुरू होता है. आपका रिफंड 48 घंटे से लेकर 7 दिन के अंदर आ जाता है.

यह भी पढ़ेंः NHAI ने 121 टोल प्लाजा पर शुरू किया FASTage Local Pass, जानें किसे होगा फायदा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
FASTag, FASTag Account, FASTag Deduction, FASTag And NHAI Services, FASTag Features
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com