विज्ञापन

NEET अभ्यर्थियों के लिए फ्री रहेगी DTC, सफर के दौरान मदद के लिए यहां करें कॉल, CM रेखा गुप्ता ने दी जानकारी

21 जून को NEET री-एग्जाम का आयोजन किया जा रहा है. इसके चलते दिल्ली सरकार ने नीट उम्मीदवारों के लिए DTC बसों में मुफ्त सफर की घोषणा की है. इसके लिए उम्मीदवार को अपना वैध नीट एडमिट कार्ड दिखाना होगा.

NEET अभ्यर्थियों के लिए फ्री रहेगी DTC, सफर के दौरान मदद के लिए यहां करें कॉल, CM रेखा गुप्ता ने दी जानकारी
नीट उम्मीदवारों के लिए फ्री DTC बस सफर
Photo Credit: NDTV

आज यानी 21 जून को नीट री-एग्जाम का आयोजन किया जा रहा है. नीट अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सभी उम्मीदवारों के लिए रविवार को डीटीसी बसों में मुफ्त यात्रा की घोषणा की है. साथ ही उम्मीदवारों के परिवार के सदस्यों के लिए सभी 97 परीक्षा केंद्रों के बाहर स्पेशल कूलिंग जोन बनाए गए हैं, ताकि गर्मी में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े. 

मुफ्त सफर के लिए दिखाएं एडमिट कार्ड

प्रवेश परीक्षा के लिए छात्रों और उनके परिवारों को शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि परीक्षा के दिन किसी भी परिवार को परिवहन, गर्मी या लंबे इंतजार से संबंधित अनावश्यक कठिनाइयों का सामना न करना पड़े. उन्होंने बताया कि डीटीसी बसों में मुफ्त यात्रा का लाभ उठाने के लिए उम्मीदवारों को बस कंडक्टर को अपना वैध नीट एडमिट कार्ड दिखाना होगा.

सफर के दौरान मदद के लिए यहां करें कॉल

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने X पोस्ट शेयर कर बताया कि अगर किसी उम्मीदवार को डीटीसी बस में सफर के दौरान सहायता चाहिए, तो वे 8744073248, 011-41400400, 1800118181 पर कॉल कर सकते हैं.

अभिभावकों के लिए भी पूरे इंतजाम

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि शहर में नीट परीक्षा के लिए कुल 97 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं और जिला प्रशासन द्वारा इन सभी केंद्रों के पास स्पेशल कूलिंग जोन स्थापित किए जा रहे हैं.  उन्होंने कहा कि यह पहली बार है कि परीक्षा देने वाले छात्रों के साथ-साथ उनके माता-पिता और परिवार के सदस्यों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष प्रतीक्षा व्यवस्था की गई है.

स्वच्छ पेयजल, ORS, चाय की व्यवस्था

मुख्यमंत्री गुप्ता ने कहा कि जब तक उम्मीदवार परीक्षा केंद्रों के अंदर रहते हैं, तब तक बाहर घंटों इंतजार कर रहे अभिभावकों की चिंता, गर्मी और असुविधा अक्सर अनसुनी रह जाती है. इस मानवीय पहलू को समझते हुए, दिल्ली सरकार ने परीक्षा केंद्रों के आसपास स्पेशल कूलिंग जोन बनाए हैं, जहां अभिभावकों को बैठने और आराम करने की सुविधा के साथ-साथ स्वच्छ पेयजल, ORS, चाय और प्राथमिक चिकित्सा सहायता भी उपलब्ध होगी.

यह भी पढ़ें: DTC बस मैनेजमेंट सिस्टम में होगा बड़ा बदलाव, रूट रेशनलाइजेशन से लेकर कामकाज में AI करेगा मदद, जानिए क्या है तैयारी

यह भी पढ़ें: नमो भारत ट्रेन के आनंद विहार स्टेशन पर मिलेगी स्काईवॉक की सुविधा, एक साथ मेट्रो, रेल और बस तक पहुंचना होगा आसान

लेखक के बारे में
img
गुरुत्व राजपूत
सब एडिटर
गुरुत्व राजपूत, वर्तमान में एनडीटीवी में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और यूटिलिटी, आस्था और जरा हटके से जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. गुरुत्व पिछले... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NEET Re Exam
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com