विज्ञापन

NEET री-एग्जाम के बाद अब Answer Key का इंतजार, NTA की वेबसाइट पर ऐसे करें चेक

NEET Re Exam Answer Key 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA की तरफ से कभी भी नीट की आंसर की जारी की जा सकती है. छात्रों को प्रोविजनल आंसर की का बेसब्री से इंतजार है. इसके कुछ ही दिन बाद रिजल्ट भी जारी किया जा सकता है.

NEET री-एग्जाम के बाद अब Answer Key का इंतजार, NTA की वेबसाइट पर ऐसे करें चेक
NEET री-एग्जाम की आंसर की होगी जारी

NEET Re Exam Answer Key 2026: NEET री-एग्जाम के बाद अब छात्रों को आंसर की का इंतजार है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से जल्द ही री-नीट परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी की जाएगी, इसके साथ ही उम्मीदवारों की रिस्पॉन्स शीट (OMR Sheet) जारी होगी. 21 जून 2026 को हुई परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in या exams.nta.ac.in/NEET पर जाकर आंसर की चेक और डाउनलोड कर सकते हैं. माना जा रहा है कि एक या दो दिन में ही आंसर की जारी हो जाएगी. 

ऐसे डाउनलोड करें आंसर की

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं
  • होमपेज पर NEET UG 2026 Re-Exam Provisional Answer Key के लिंक पर क्लिक करें
  • अपना एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करके लॉगइन करें
  • आपकी आंसर-की और ओएमआर रिस्पॉन्स शीट स्क्रीन पर आ जाएगी
  • इसे डाउनलोड करें और अपने उत्तरों का मिलान करें

फाइनल आंसर की कब होगी जारी?

प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद छात्रों को ऑब्जेक्शन विंडो (Objection Window) यानी आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया जाएगा, छात्र ऑनलाइन किसी सवाल या जवाब को चुनौती दे सकते हैं. इसके लिए 200 रुपये प्रति सवाल की फीस देनी होगी. सभी आपत्तियों को देखने के बाद फाइनल आंसर की जारी की जाएगी, जिसके बाद रिजल्ट में किसी तरह का बदलाव नहीं किया जा सकता है. 

कब तक जारी होगा रिजल्ट?

फाइनल आंसर की के आधार पर ही आखिरी रिजल्ट तैयार किया जाएगा. माना जा रहा है कि जुलाई के पहले या दूसरे हफ्ते में ही रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा. शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी कहा था कि एग्जाम के बाद रिजल्ट जल्द से जल्द जारी करने की तैयारी है. क्योंकि पहले ही परीक्षा में करीब डेढ़ महीने की देरी हो चुकी है. पेपर लीक के बाद 3 मई को हुई परीक्षा को रद्द किया गया था, जिसके बाद 21 जून को दोबारा नीट का एग्जाम हुआ. इस बार परीक्षा में करीब 22 लाख छात्र शामिल हुए हैं. 

ये भी पढ़ें - कम CUET स्कोर में भी मिल जाएगा अच्छे कॉलेज में एडमिशन, बस करना होगा ये काम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Neet Re Exam Answer Key 2026, NEET Answer Key, NEET Re-exam, Neet Nta
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com