नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 21 जून, रविवार को आयोजित की गई मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी री एग्जाम 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की संख्या का आंकड़ा जारी कर दिया है. आंकड़ों के अनुसार लगभग 20 लाख उम्मीदवार नीट-यूजी री एग्जाम में शामिल हुए हैं. इससे पहले जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार परीक्षा के लिए रजिस्टर्ड उम्मीदवारों की संख्या 22.79 लाख थी. यानी 2.79-लाख उम्मीदवार नीट यूजी री एग्जाम में शामिल नहीं हुए हैं. उपस्थिति का प्रतिशत मात्र 87.75% दर्ज किया गया है. एजुकेशन एक्सपर्ट देव शर्मा ने बताया कि साल 2021 से साल 2025 तक पिछले 5 सालों के आंकड़ों का विश्लेषण किया जाए तो मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी में उपस्थिति का यह प्रतिशत न्यूनतम है.
उपस्थिति प्रतिशत में गिरावट जांच का विषय
देव शर्मा ने बताया कि अगर साल 2022 को छोड़ दिया जाए तो पिछले 5 सालों में मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी में सम्मिलित होने वाले उम्मीदवारों का उपस्थिति प्रतिशत 95% से अधिक ही रहा है. साल 2022 में भी उपस्थित प्रतिशत 94.23% था. ऐसे में साल 2026 में उपस्थिति प्रतिशत का मात्र 87.75% है. क्या ऐसा तो नहीं है कि सख्ती के डर से कई संदिग्ध उम्मीदवारों ने नीट यूजी री- एग्जाम 2026 में शामिल नहीं हुए?
साल 2025
रजिस्टर्ड उम्मीदवारों की संख्या : 22.76-लाख
शामिल होने वाले उम्मीदवारों की संख्या : 22.09-लाख उपस्थिति प्रतिशत-97.05%
साल 2024
रजिस्टर्ड उम्मीदवारों की संख्या : 24.06-लाख
शामिल होने वाले उम्मीदवारों की संख्या : 23.33-लाख
उपस्थिति प्रतिशत-96.96%
साल 2023
रजिस्टर्ड उम्मीदवारों की संख्या : 20.87-लाख
शामिल होने वाले विद्यार्थियों की संख्या : 20.38-लाख
उपस्थिति प्रतिशत-97.65%
साल 2022
रजिस्टर्ड उम्मीदवारों की संख्या : 18.72-लाख
शामिल होने वाले विद्यार्थियों की संख्या : 17.64-लाख
उपस्थिति प्रतिशत-94.23%
साल 2021
रजिस्टर्ड उम्मीदवारों की संख्या : 16.14-लाख
शामिल होने वाले विद्यार्थियों की संख्या : 15.44-लाख
उपस्थिति प्रतिशत-95.66%
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं