विज्ञापन

'अगर मुझे मारा तो ईरान पर 1000 मिसाइलें लॉक हैं', ट्रंप ने हत्या की आशंका पर तेहरान को दी वॉर्निंग

राष्ट्रपति ट्रंप ने आशंका जताई है कि ईरान उनकी हत्या कर सकता है. उन्होंने कहा कि एक दिन आप लोग मुझे मिस करेंगे. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह ईरान की हिट लिस्ट में नंबर वन पर हैं.

'अगर मुझे मारा तो ईरान पर 1000 मिसाइलें लॉक हैं', ट्रंप ने हत्या की आशंका पर तेहरान को दी वॉर्निंग
इजरायल ने हाल ही में खुफिया रिपोर्ट दिया था कि ईरान की हिट लिस्ट में ट्रंप हैं.
NDTV

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि अगर ईरान उन्हें मारने में कामयाब हो जाता है, तो ईरान पर बड़े पैमाने पर बमबारी की जाए.

ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पोस्ट में लिखा, " ईरान पर 1000 मिसाइलें तनीं हैं. अगर इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान अमेरिका राष्ट्रपति यानी मुझे मारने की धमकी जारी रखती हैं तो एक साथ हजारों मिसाइलें तुरंत दाग दी जाएंगी. ऑर्डर पहले ही दिए जा चुके हैं और U.S. मिलिट्री एक साल से ईरान के सभी इलाकों को पूरी तरह से तबाह करने के लिए तैयार, इच्छुक और काबिल है."

न्यूयॉर्क पोस्ट से भी बात करते हुए, ट्रंप ने कहा कि वह लंबे समय से ईरान की लिस्ट में हैं. उन्होंने कहा, "मैं लंबे समय से उनकी लिस्ट में हूं. हम इसी से निपट रहे हैं. बस एक ही बात है, मैंने निर्देश दिए हैं, अगर कुछ भी होता है, तो बस उन पर सचमुच ऐसे लेवल पर बमबारी करें जो उन्होंने पहले कभी नहीं देखा हो."

Latest and Breaking News on NDTV

आप मुझे मिस करेंगे: ट्रंप

जब उनसे ईरान की उनकी हत्या की नई साजिश के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि कोई नई योजना नहीं है. हालांकि, उन्होंने दावा किया कि ईरान सालों से उन्हें मारना चाहता था. बता दें इजरायल ने हाल ही में खुफिया रिपोर्ट दिया था कि ईरान की हिट लिस्ट में ट्रंप हैं. लेकिन ट्रंप इस इनपुट का इजरायल से मिलने से इनकार कर रहे हैं.

वह कहते हैं, "नहीं, नहीं. इजरायल कुछ नहीं लाया है. मैं लंबे समय से ईरान की किल लिस्ट में नंबर 1 रहा हूं और यही जिंदगी है, आप तो जानते हैं."

इसके बाद ट्रंप ने भावुक अंदाज में कहा, "मुझे उम्मीद है कि आप मुझे मिस करेंगे."

'एक दिन मैं भी चला जाऊंगा'

अंकारा में NATO समिट के बाद, ट्रंप ने अमेरिका वापस जाते समय अपने प्लान बदल दिए. व्हाइट हाउस ने बाद में माना कि यह प्रेसिडेंट की सेफ्टी के लिए एक सिक्योरिटी टैक्टिक थी.

जब से ट्रंप ने ईरानी मिलिट्री ऑफिसर कासिम सुलेमानी को मारने वाले हमले को डायरेक्ट किया है, तब से वह इस्लामिक रिपब्लिक के टारगेट पर हैं. यह पहली बार नहीं है जब ट्रंप ने दावा किया है कि वह ईरान की 'किल लिस्ट' का 'नंबर वन' टारगेट हैं.

ट्रंप ने तुर्की में NATO समिट में एक कॉन्फ्रेंस में कहा,  "उनके लीडर नहीं रहे. फिर उनके पास लीडर्स का एक और ग्रुप था. वे भी अब नहीं रहे. अब उनके पास लीडर्स का एक और ग्रुप है. वे भी हैं या नहीं हैं, कौन जानता है."

ट्रंप ने आगे कहा,  "और आपको पता है क्या? मैं भी चला जाऊंगा. क्योंकि मैं उनका नंबर वन टारगेट हूं. यह हर जगह है."

ट्रंप ने कहा, "मैंने आज सुबह एक चीज देखी, मैं उनकी हर एक लिस्ट में हूं और अब तक, मुझे लगता है कि मैं थोड़ा लकी रहा हूं. लेकिन शायद यह ज्यादा दिन न चले."

यह भी पढ़ें: ट्रंप की दो टूक-तेहरान से सीजफायर खत्म, ईरान के टॉप कमांडर ने दी बदला लेने की धमकी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Iran - U.S, Trump, Trump Assasination Attempt
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com