विज्ञापन

बिहार के छात्रों के लिए जरूरी खबर, NEET अभ्यर्थियों के लिए यहां चलेंगी 'परीक्षा स्पेशल' ट्रेनें, जान लें 21 जून का शेड्यूल

NEET परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए दानापुर मंडल 21 जून को परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने जा रहा है. इससे अभ्यर्थियों के लिए सफर करना काफी ज्यादा आसान और सुविधाजनक हो जाएगा.

बिहार के छात्रों के लिए जरूरी खबर, NEET अभ्यर्थियों के लिए यहां चलेंगी 'परीक्षा स्पेशल' ट्रेनें, जान लें 21 जून का शेड्यूल
दानापुर मंडल NEET अभ्यर्थियों के लिए चलाएगा 'परीक्षा स्पेशल' ट्रेनें
Photo Credit: NDTV

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए दानापुर मंडल ने 21 जून को छह परीक्षा स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया. रेलवे के इस कदम का उद्देश्य परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने वाले छात्रों को सुगम और सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराना है. रेलवे अधिकारियों के अनुसार, परीक्षा के दिन अभ्यर्थियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए विभिन्न रूटों पर विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा, ताकि परीक्षार्थियों को समय पर अपने गंतव्य तक पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो.

इस रूट पर चलेंगी परीक्षा स्पेशल ट्रेनें

रेलवे के मुताबिक इन स्पेशल ट्रेनों में पटना जंक्शन से दरभंगा, बक्सर से पटना, पटना से बक्सर, जसीडीह से दानापुर, दानापुर से जसीडीह तथा पटना से गया के बीच ट्रेनें चलाई जाएंगी. इससे नीट अभ्यर्थियों के लिए सफर करना काफी आसान और सुविधाजनक हो जाएगा.

क्या है शेड्यूल?

रेलवे द्वारा जारी टाइम टेबल के अनुसार ट्रेनों का ये टाइम रहेगा.

  • पहली परीक्षा स्पेशल ट्रेन 21 जून को सुबह 4:30 बजे पटना जंक्शन से रवाना होकर सुबह 9:30 बजे दरभंगा पहुंचेगी. 
  • दूसरी ट्रेन बक्सर से सुबह 6:30 बजे चलकर 9:15 बजे पटना पहुंचेगी. 
  • तीसरी ट्रेन शाम 6:20 बजे पटना से रवाना होकर रात 9:05 बजे बक्सर पहुंचेगी. 
  • चौथी स्पेशल ट्रेन जसीडीह से सुबह 3:40 बजे चलकर सुबह 9:00 बजे दानापुर पहुंचेगी.
  • पांचवीं ट्रेन शाम 6:15 बजे दानापुर से रवाना होकर रात 11:00 बजे जसीडीह पहुंचेगी.
  • छठी ट्रेन पटना जंक्शन से सुबह 6:00 बजे प्रस्थान कर सुबह 9:00 बजे गया पहुंचेगी.

NEET के लिए कड़े इंतजाम

21 जून को होने वाली नीट परीक्षा को देखते हुए बिहार पुलिस की इकोनॉमिक ऑफेंस यूनिट (ईओयू) निगरानी और सुरक्षा के इंतजाम कड़े कर दिए हैं. परीक्षा प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए, एजेंसी ने एक स्पेशल मॉनिटरिंग सेल बनाया है और कई संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है.

इकोनॉमिक ऑफेंस यूनिट ने जारी की एडवाइजरी

ईओयू ने एक पब्लिक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें उम्मीदवारों, माता-पिता और अभिभावकों से परीक्षा के दौरान धोखेबाजों और गलत जानकारी फैलाने वाले कैंपेन से सावधान रहने को कहा गया है. इसके साथ ही चेतावनी दी है कि साइबर अपराधी और असामाजिक तत्व छात्रों को ठगने की कोशिश कर सकते हैं. वे पैसे के बदले प्रश्न पत्र, उत्तर कुंजी या पक्की सफलता दिलाने का दावा करते हुए फर्जी फोन कॉल, मैसेज, ईमेल और सोशल मीडिया पोस्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: अब रेलवे ट्रैक की सेंसर और AI तकनीक से होगी निगरानी, समय से पहले पता चलेगा खतरा, जानिए क्या है नया मॉनिटरिंग सिस्टम

यह भी पढ़ें: NEET एग्जाम के लिए रेलवे चलाएगा 6 स्पेशल ट्रेनें, यहां जानें टाइमिंग, रूट और बुकिंग की सारी डिटेल

लेखक के बारे में
img
आईएएनएस
News agency
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
RE NEET 2026, Special Trains, Special Trains For Bihar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com