Namo Bharat Extra Trips: दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए आज यानी शुक्रवार से बड़ी सुविधा शुरू हो रही है. रोजाना बढ़ रही यात्रियों की संख्या को देखते हुए नमो भारत ट्रेन सेवा में बदलाव किया गया है. अब पीक ऑवर्स में यात्रियों को पहले के मुकाबले ज्यादा ट्रेनें मिलेंगी. इससे लोगों को भीड़ से राहत मिलेगी और सफर पहले से ज्यादा आरामदायक होगा. दिल्ली-एनसीआर में बड़ी संख्या में लोग नौकरी, पढ़ाई और दूसरे कामों के लिए रोज सफर करते हैं. ऐसे में ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को कम करने के लिए यह कदम काफी अहम माना जा रहा है.
सुबह और शाम के व्यस्त समय में चलेंगी अतिरिक्त ट्रेनें
नई व्यवस्था के तहत आज 22 मई, शुक्रवार से 8 एक्स्ट्रा ट्रेन ट्रिप्स शुरू की गई हैं. इनमें सुबह और शाम दोनों समय यात्रियों को फायदा मिलेगा. सुबह 8 बजे से 11 बजे के बीच चार अतिरिक्त ट्रेन सेवाएं मिलेंगी. वहीं, शाम 5 बजे से 7 बजे के बीच भी चार अतिरिक्त ट्रिप चलाई जाएंगी. ये ट्रेनें सराय काले खां और मेरठ साउथ स्टेशन के बीच चलेंगी.
दो नई नमो भारत ट्रेनें भी होंगी शामिलअतिरिक्त सेवाओं को बेहतर तरीके से चलाने के लिए दो नई नमो भारत ट्रेनों को भी बेड़े में जोड़ा गया है. इससे ट्रेनों की उपलब्धता बढ़ेगी और यात्रियों को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा.
रोज करीब एक लाख लोग कर रहे सफरNCRTC will introduce eight additional Namo Bharat trips during peak hours on the Delhi–Ghaziabad–Meerut corridor from 22nd May 2026. The additional services are being introduced to ease commuter rush and further strengthen public transport accessibility across the region.… pic.twitter.com/UpL3k9KjfU
— National Capital Region Transport Corporation Ltd. (@officialncrtc) May 21, 2026
गौरतलब है कि दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. इस रूट पर रोजाना औसतन करीब एक लाख यात्री सफर कर रहे हैं. बड़ी संख्या में लोग अब निजी वाहनों की जगह सार्वजनिक परिवहन को पसंद कर रहे हैं. सरकार भी लगातार लोगों को पब्लिक ट्रांसपोर्ट इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है, ताकि ट्रैफिक और निजी वाहनों पर निर्भरता कम हो सके.
तेज रफ्तार से आसान हुआ सफरनमो भारत ट्रेन देश की पहली क्षेत्रीय रैपिड रेल सेवा है, जिसे तेज और सुविधाजनक यात्रा के लिए तैयार किया गया है. यह ट्रेन अधिकतम 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है. इसकी वजह से दिल्ली और मेरठ के बीच यात्रा में लगने वाला समय पहले की तुलना में काफी कम हो गया है. यही वजह है कि खराब मौसम हो या ट्रैफिक की परेशानी, लोग अब निजी वाहनों की जगह सार्वजनिक परिवहन को चुन रहे हैं.
यह भी पढ़ें- फ्रिज चल रहा है लेकिन कूलिंग नहीं हो रही? मैकेनिक बुलाने से पहले चेक कर लें ये 6 चीजें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं