दिल्ली-एनसीआर का आनंद विहार इलाका सबसे व्यस्त ट्रांसपोर्ट हब में से एक है. यहां हर दिन हजारों लोग नमो भारत, दिल्ली मेट्रो, रेलवे स्टेशन और ISBT बस अड्डों के बीच सफर करते हैं. इस वजह से यहां भारी ट्रैफिक, ज्यादा भीड़ और पैदल यात्रियों की आवाजाही लगातार बढ़ती जा रही है. मौजूदा सुविधाओं पर खासकर पीक टाइम में काफी दबाव पड़ रहा है.
नई फुट ओवर ब्रिज बनाने की योजना
इन समस्याओं को दूर करने के लिए एनसीआरटीसी (NCRTC) ने आनंद विहार में नया फुट ओवर ब्रिज (FOB) बनाने का फैसला किया है. यह FOB करीब 417 मीटर लंबा होगा, इसमें ट्रैवलेटर (चलती हुई पट्टी) भी लगाई जाएगी. इसका मकसद है यात्रियों को आसान, सुरक्षित और तेज रास्ता देना.
स्काईवॉक और ट्रैवलेटर- 417 मीटर लंबा यह स्काईवॉक कौशांबी बस डिपो से लेकर नमो भारत स्टेशन, आनंद विहार मेट्रो (ब्लू और पिंक लाइन) और भारतीय रेलवे स्टेशन को आपस में जोड़ेगा.
समय की बचत- लंबी दूरी को पैदल तय करने से बचने के लिए स्वचालित ट्रैवलेटर लगाए जा रहे हैं, जिससे एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना बेहद सुगम हो जाएगा.
सिंगल-पॉइंट सिक्योरिटी- यात्रियों को बार-बार सुरक्षा जांच (Security Check) से नहीं गुजरना पड़ेगा; नमो भारत और दिल्ली मेट्रो के बीच सिंगल-पॉइंट सिक्योरिटी की सुविधा होगी.
यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
- ट्रैवलेटर (ऑटोमैटिक वॉकवे)
- एस्केलेटर (चलती सीढ़ियां)
- लिफ्ट
- CCTV कैमरे
- सोलर पैनल
- बारिश से बचाव वाला कवर
इस नए FOB में कई आधुनिक सुविधाएं होंगी. इससे बुजुर्ग, महिलाएं, बच्चे, दिव्यांगजन और भारी सामान लेकर चलने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.
मेट्रो, रेल और बस तक पहुंचना होगा आसान
- नमो भारत स्टेशन
- रेलवे स्टेशन
- कौशांबी ISBT
- मेट्रो (ब्लू और पिंक लाइन)
भीड़ कम करने में मिलेगी मदद
आनंद विहार में पहले से कुछ फुट ओवर ब्रिज हैं, लेकिन बढ़ती भीड़ की वजह से वे पर्याप्त नहीं हैं. नए FOB के मुताबिक, एक अतिरिक्त कॉरिडोर की तरह काम करेगा, भीड़ को बांटेगा, ट्रैफिक जाम कम करेगा और सड़कों पर पैदल चलने की जरूरत घटाएगा.
यह भी पढ़ें:- दिल्ली वालों के लिए जरूरी खबर, योग दिवस पर Delhi Metro की बदली टाइमिंग, DMRC ने जारी किया शेड्यूल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं