एलपीजी कस्टमर के लिए राहतभरी खबर सामने है. दरअसल, एलपीजी e-KYC की अंतिम तारीख 16 अगस्त से बढ़ाकर अब 23 अगस्त 2026 कर दी गई है. ऐसे में जिन उपभोक्ताओं की अब तक e-KYC नहीं हुई है, उन्हें फिलहाल गैस कनेक्शन बंद होने की चिंता करने की जरूरत नहीं है. क्योंकि उन्हें e-KYC पूरा कराने के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है. हालांकि, डेट आगे बढ़ने पर आपको निश्चिंत होने की जरूरत नहीं है. बल्कि इस प्रक्रिया को फौरन कर लें, ताकि आगे आपको गैस बुकिंग में किसी तरह की परेशानी न हो.
अब कब तक होगी एलपीजी गैस सिलेंडर की e-KYC
पिछले काफी दिनों से एलपीजी कंपनियां लगातार अपने ग्राहकों को e-KYC कराने का आग्रह कर रही है. इसके लिए 16 अगस्त 2026 को डेडलाइन दी गई थी. लेकिन स्वतंत्रता दिवस की छुट्टियों और वीकेंड की वजह से कुछ लोग e-KYC नहीं करा पाए. ऐसे में इस डेडलाइन को बढ़ाकर 23 अगस्त कर दिया गया है. अगर अगर आपने अबतक आधार वेरिफिकेशन नहीं कराया है, तो फौरन करा लें.
क्या e-KYC न कराने से कट जाएगा गैस कनेक्शन?
e-KYC कराने को लेकर कई लोगों के मन में सवाल है कि क्या अगर हम e-KYC नहीं कराएंगे, तो क्या इसकी वजह से गैस कनेक्शन कट जाएगा. लेकिन ऐसा नहीं है. अगर आप e-KYC नहीं कराते हैं, तो आपको घरेलू दर पर सिलेंडर नहीं मिलेगा. ऐसे में आपको अतिरिक्त शुल्क चुकाना पड़ सकता है, इसकी वजह से आपको गैस सिलेंडर महंगा पड़ सकता है.
कैसे करें e-KYC?
अगर आप सोच रहे हैं कि आपको e-KYC कराने के लिए गैस एजेंसी के चक्कर लगाने पड़ेंगे, तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है. क्योंकि अलग-अलग गैस कंपनियों की ओर से e-KYC की प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया है. यानि आप घर बैठे भी e-KYC करा सकते हैं.
- अगर आप इंडेन ग्राहक हैं, तो इंडेन ऑयल वन ऐप पर जाएं. वहां आपको आधार बेस्ड फेस ऑथेंटिकेशन की सुविधा मिलेगी.
- वहीं, भारतगैस ग्राहक वाले हैलो बीपीसीएल ऐप और एचपी गैस ग्राहक एचपी पे ऐप के जरिए e-KYC का प्रोसेस पूरा करा सकते हैं.
ये भी पढ़ें - LPG सिलेंडर तुरंत मिलेगा! सुबह 6 बजे बुकिंग, 9 बजे तक होम डिलीवरी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं