विज्ञापन
This Article is From Nov 01, 2021

LPG Price Hike: 2,000 रुपये में मिलेगा कॉमर्शियल LPG सिलेंडर; आपकी रसोई पर क्या पड़ा असर, देखें

LPG Cylinder Price Hike : आज घरेलू दामों में जहां कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है, वहीं कॉमर्शियल गैस सिलिंडरों में कुल 266 रुपये प्रति सिलिंडर की दर से कीमत बढ़ी है. 19 किलोग्राम का एक कॉमर्शियल सिलिंडर अब आपको 2,000.50 रुपये में मिलेगा.

LPG Gas Price : कॉमर्शियल गैस की कीमतों में हुई बढ़ोतरी.
नई दिल्ली:

पेट्रोलियम पदार्थों के दामों पर देश में कोई लगाम नहीं है. पिछले एक साल में पेट्रोल-डीजल, CNG-PNG, LPG (Liquefied petroleum gas) सिलिंडर के दाम अपने रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए हैं. LPG गैस सिलिंडरों के दामों में सोमवार यानी 1 नवंबर, 2021 से एक बार फिर से बढ़ोतरी की गई है. इससे पहले 6 अक्टूबर को रसोई गैस सिलेंडर के दाम 15 रुपये बढ़ाए गए थे. जुलाई से 14.2 किलोग्राम के रसोई गैस सिलेंडर का दाम 90 रुपये बढ़ चुका है. हालांकि, आज घरेलू दामों में जहां कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है, वहीं कॉमर्शियल गैस सिलिंडरों में कुल 266 रुपये प्रति सिलिंडर की दर से कीमत बढ़ी है. न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, 19 किलोग्राम का एक कॉमर्शियल सिलिंडर अब आपको 2,000.50 रुपये में मिलेगा. पहले इसकी कीमत 1,734 रुपये थी.

घरेलू गैस सिलिंडरों के पहले वाले ही दाम बरकरार रहेंगे. हालांकि, हो सकता है कि दीवाली के बाद इनकी कीमतों में बढ़ोतरी हो, क्योंकि पिछले महीने में दो बार बढ़ोतरी हुई थी. पहली 1 अक्टूबर को दूसरी 6 अक्टूबर को.

क्या होगी 19 किलो के कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की कीमत

दिल्ली- 2,000.50 रुपये प्रति सिलिंडर
मुंबई- 1,950 रुपये प्रति सिलिंडर
कोलकाता- 2,073.50 रुपये प्रति सिलिंडर
चेन्नई- 2,133 रुपये प्रति सिलिंडर

यह भी पढ़ें : राशन की दुकानों से खरीद सकेंगे छोटे वाले रसोई गैस सिलिंडर! सरकार कर रही ये प्लानिंग

क्या चल रहे हैं LPG कुकिंग गैस सिलिंडर के दाम

दिल्ली- 899.50 रुपये प्रति सिलिंडर
मुंबई- 899.50 रुपये प्रति सिलिंडर
कोलकाता- 926 रुपये प्रति सिलिंडर
चेन्नई- 915.50 रुपये प्रति सिलिंडर

बता दें कि कुकिंग गैस सिलिंडरों के दामों में सब्सिडाइज़ गैस सहित हर कैटेगरी के सिलिंडर में 6 अक्टूबर, 2021 को 15 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी हुई थी. इसके पहले 1 अक्टूबर, 2021 को ही सब्सिडी और नॉन-सब्सिडी एलपीजी रेट की की कीमतों में 25 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी. 

देश में पात्र परिवारों को इन्हीं दरों पर सब्सिडी वाला रसोई गैस सिलेंडर मिलता है. एक साल में उन्हें 14.2 किलोग्राम के 12 सिलेंडर सब्सिडी वाली दरों पर मिलते हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
LPG Cylinder Price Hike, LPG Cylinder Price, LPG Gas
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com