विज्ञापन

LPG Cylinder बस 10 मिनट में! स्विगी इंस्‍टामार्ट पर करेंगे ऑर्डर, बिना कनेक्‍शन घर पहुंच जाएगा सिलेंडर

Swiggy Instamart-HPCL Tie-up LPG Cylinder Delivery: स्विगी इंस्‍टामार्ट और HPCL ने हाथ मिलाया है. अब बिना किसी पुराने गैस कनेक्शन के भी आप ऐप से 5kg और 10kg का 'HP नव्या' कंपोजिट सिलेंडर ऑर्डर कर सकते हैं. जानिए कैसे काम करेगी ये सेवा.

LPG Cylinder बस 10 मिनट में! स्विगी इंस्‍टामार्ट पर करेंगे ऑर्डर, बिना कनेक्‍शन घर पहुंच जाएगा सिलेंडर
LPG Cylinder Swiggy Instamart: घर पर मिनटों में पहुंचेगा गैस सिलेंडर
(NDTV File Photo)

घर में LPG सिलेंडर खत्‍म  हो गया है, टेंशन नहीं लें, बस मोबाइल पर इंस्‍टामार्ट ऐप ओपन करें और ग्रॉसरी आइटम्‍स की तरह LPG सिलेंडर ऑर्डर कर दें. कुछ ही मिनटों के भीतर गैस सिलेंडर आपके घर पर होगा. चौंक गए न! ये सच होने वाला है. ऑन-डिमांड सर्विस सबसे पहले बेंगलुरु में लाइव होने जा रही है, जबकि आने वाले समय में अन्‍य शहरों में भी सुविधा शुरू होने की उम्‍मीद है.

क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म स्विगी इंस्टामार्ट (Swiggy Instamart) ने सरकारी तेल कंपनी हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) के साथ हाथ मिलाया है. इस पार्टनरशिप के तहत देश में पहली बार 'ऑन-डेमांड LPG सिलेंडर डिलीवरी' (On-demand LPG Cylinder Delivery) सर्विस शुरू की जा रही है.

ग्राहकों को गैस सिलेंडर के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा, बल्कि वे घर की अन्य ग्रॉसरी की तरह ही कुछ ही मिनटों में LPG सिलेंडर डिलीवर करवा सकेंगे. 

10 किलो वाले 'HP नव्या' कंपोजिट सिलेंडर की एंट्री

सरकारी तेल-गैस कंपनी HPCL और स्विगी के बीच ये पार्टनरशिप केवल होम-डिलीवरी तक सीमित नहीं है, बल्कि ये HPCL के एक बेहद खास और आधुनिक प्रॉडक्‍ट के लॉन्च का भी गवाह बना है. इस टाई-अप के जरिए HPCL का नया 10 किलोग्राम वाला कंपोजिट LPG सिलेंडर 'एचपी नव्या' (HP Navya) पहली बार बाजार में कदम रख रहा है. ये सिलेंडर पारंपरिक सिलेंडरों की तुलना में काफी हल्का और सुरक्षित होगा.  

पुराना कनेक्‍शन जरूरी नहीं, मिलेंगे ये 2 ऑप्‍शन 

गैस सिलेंडर के ऑनलाइन ऑर्डर वाली इस सर्विस को आम लोगों और खासकर युवाओं को ध्यान में रखकर बेहद आसान बनाया गया है. स्विगी इंस्टामार्ट ऐप पर ग्राहकों के लिए 2 ऑप्‍शन होंगे. आप इंस्टामार्ट ऐप पर जाकर नए 10 किलोग्राम वाले 'एचपी नव्या' (HP Navya) सिलेंडर ऑर्डर कर सकेंगे. साथ ही पहले से चल रहे 5 किलोग्राम वाले छोटू सिलेंडर भी ऑर्डर कर सकते हैं. 

इस सेवा की सबसे बड़ी खासियत ये है कि इंस्टामार्ट से गैस सिलेंडर ऑर्डर करने के लिए ग्राहकों के पास पहले से कोई LPG गैस कनेक्शन होना अनिवार्य नहीं है. कोई भी नया यूजर ऐप के जरिए इसे आसानी से बुक कर सकता है.

शहरी कामकाजी वर्ग को मिलेगी बड़ी राहत

क्विक कॉमर्स के जरिए रसोई गैस की ये ऑन-डेमांड डिलीवरी सेवा खासकर उन छात्रों, कामकाजी पेशेवरों और छोटे परिवारों के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकती है, जो 14.2 किलो वाले गैस सिलेंडर के बुकिंग की लंबी प्रक्रिया और पचड़ों से बचना चाहते हैं. बेंगलुरु में सफल रोल-आउट के बाद, आने वाले समय में कंपनियों की योजना इसे देश के अन्य बड़े शहरों में भी विस्तार देने की है. 

(सेसा सेन की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: LPG पर बड़ी खबर: अब 10 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर लाने की तैयारी, जानें किसे होगा फायदा

LPG पर बड़ी खबर: अब 10 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर लाने की तैयारी, जानें किसे होगा फायदा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
LPG Cylinder News, Swiggy Instamart, HPCL ( Hindustan Petroleum Corporation Ltd ), 5 Kg FTL LPG Cylinder
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com