- महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में भारी बारिश और बाढ़ के बीच एलपीजी सिलेंडर बहकर पातालगंगा नदी में बहने लगे
- नदी में बहते फ्री के सिलेंडर लूटने वाले लोग वहां पर पहुंचे और सिलेडंर उठाने लगे
- एलपीजी बॉटलिंग प्लांट में बाढ़ का पानी भरने से वहां रखे हजारों एलपीजी सिलेंडर बह गए
महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में भारी बारिश और बाढ़ के बीच नदी में सिलेंडर बहने का वीडियो सामने आया है. हजारों एलपीजी सिलेंडर बहकर पातालगंगा नदी में चले गए. नदी में बहते फ्री के सिलेंडर देखने वालों के चेहरों पर खुशी छा गई. कुछ लोग तुरंत पानी में उतरे और सिलेंडर बाहर निकालकर साथ ले जाने लगे. दरअसल करीब 3,000 सिलेंडर HPCL के बॉटलिंग प्लांट में बाढ़ आने की वजह से नदी में बह गए.
Watch | Raigad, Maharashtra: According to District Collector Kishan Javle, around 3,000 LPG cylinders from the HPCL Patalganga LPG bottling plant located in Chawne, Panvel, were swept away into the Patalganga River amid heavy rainfall.
— United News of India (@uniindianews) July 9, 2026
The administration is keeping an eye on… pic.twitter.com/xNeIHb7qmx
पानी में बहते सिलेडरों की लूट
नदी में सिलेंडर बहते एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. बड़ी संख्या में सिलेंडर पानी के बहाव के साथ बहते दिखाई दे रहे हैं. वहीं कुछ लोग इन सिलेंडरों को उठाकर ले जाते भी देखे जा सकते हैं. हालांकि ये बहुत ही रिस्की हो सकता है. इसीलिए अधिकारियों ने लोगों से नदी के बहाव की दिशा में मिलने वाले किसी भी सिलेंडर को न छूने और न ही उनको इकट्ठा करने की अपील की है. उनका कहना है कि इन सिलेंडरों में अभी भी गैस हो सकती है और सुरक्षा के लिए ये गंभीर खतरा पैदा कर सकते हैं.
#WATCH | Raigad, Maharashtra: Floodwaters have washed away LPG cylinders from a bottling plant into the Patalganga River; the administration has issued an advisory.
— ANI (@ANI) July 9, 2026
(Source: Police Inspector, Khalapur) pic.twitter.com/1PPGqgbiR6
पानी में बह गए हजारों सिलेंडर
जानकारी के मुताबिक, रायगढ़ जिले के एलपीजी बॉटलिंग प्लांट में बाढ़ का पानी भरने की वजह से प्लांट में रखे हजारों एलपीजी सिलेंडर बह गए, इनमें खाली और भरे हुए दोनों तरह के सिलेंडर शामिल हैं. नदी में सिलेंडर बहने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, लोग इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर कर रहे हें.
ये भी पढ़ें-दिल्ली-NCR में बारिश का रेड अलर्ट, जगह-जगह जलजमाव से ट्रैफिक का बुरा हाल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं