विज्ञापन

एक व्यक्ति कमर्शियल गैस के कितने कनेक्शन ले सकता है? जानें स्टोरेज की शर्तें और नियम

गैस कंपनियों के नियमों के अनुसार कमर्शियल गैस कनेक्शन के लिए नियम बनाया गया है. जबकि एक बार में स्टेरेज को लेकर निश्चित सीमा तय की गई है.

एक व्यक्ति कमर्शियल गैस के कितने कनेक्शन ले सकता है? जानें स्टोरेज की शर्तें और नियम
कमर्शियल गैस के कितने कनेक्शन ले सकते हैं
IANS

कमर्शियल गैस कनेक्शन जरूरत के अनुसार एक या एक से अधिक सिलेंडर ले सकते हैं, लेकिन पेट्रोलियम और विस्फोटक सुरक्षा संगठन (PESO) और गैस कंपनियों के नियमों के अनुसार एक बार में स्टेरेज को लेकर निश्चित सीमा तय की गई है. नियम के तहत अलग-अलग व्यावसायिक परिसरों (business locations) के आधार पर एक से अधिक कमर्शियल गैस कनेक्शन ले सकता है. यानी घरेलू गैस की तरह कमर्शियल गैस प्रति व्यक्ति केवल एक कनेक्शन का कोई सख्त नहीं नहीं बनाया गया है.

कर्मशियल गैस कनेक्शन के क्या हैं नियम

कर्मशियल गैस के आप जितने भी कनेक्शन लेंगे, हर कनेक्शन के लिए आपके पास उस व्यावसायिक दुकान, होटल या फैक्ट्री का वैध एड्रेस प्रूफ और दस्तावेज जैसे कि GST नंबर, शॉप एक्ट लाइसेंस, ट्रेड लाइसेंस होना चाहिए. अगर आपको एक ही व्यावसायिक परिसर में अधिक गैस की जरूरत है तो नया कनेक्शन लेने के बजाए मल्टिपल सिलेंडर या बल्क एलपीजी मैनिफोल्ड सिस्टम के लिए आवदेन करना होता है. हालांकि इसकी जांच तेल कंपनी के अधिकारी करते हैं.

क्या है कमर्शियल गैस स्टोरेज का नियम

कमर्शियल गैस सिलेंडर के स्टोरेज का भी नियम बनाया गया है. नियम के तहत,  बिना किसी विशेष अतिरिक्त लाइसेंस के एक व्यावसायिक परिसर में सामान्य तौर पर अधिकतम 100 किलोग्राम तक एलपीजी गैस ही स्टोर करने की अनुमति होती है. यानी 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर लेते हैं, तो 100 किलोग्राम की सीमा के तहत आप एक साथ लगभग 5 सिलेंडर तक रख सकते हैं. इससे ज्यादा स्टोरेज के लिए विशेष अनुमति लेनी होती.

आप एक से अधिक व्यावसायिक आउटलेट जैसे अलग-अलग जगहों पर रेस्टोरेंट चलाते हैं, तो आप हर आउटलेट के लिए अलग से कमर्शियल गैस कनेक्शन आसानी से ले सकते हैं.

यह भी पढ़ेंः वाहन का PUCC नहीं है तो नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, 1 अक्टूबर से इस शहर में लागू होगा नियम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Commercial Gas, Commercial Gas Cylinder, Commercial Gas Cylinder News, Gas Stocks, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com