विज्ञापन

एलन मस्क बने दुनिया के सबसे अमीर शख्स, SpaceX के शेयरों उछाल के बाद बने पहले खरबपति

वॉल स्ट्रीट पर SpaceX के शेयरों में भारी उछाल के बाद एलन मस्क $1.1 ट्रिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के पहले खरबपति बन गए हैं.

एलन मस्क बने दुनिया के सबसे अमीर शख्स, SpaceX के शेयरों उछाल के बाद बने पहले खरबपति

दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क शुक्रवार को दुनिया के पहले खऱबपति बन गए. ऐसा तब हुआ जब उनकी रॉकेट कंपनी SpaceX के शेयरों की कीमत स्टॉक मार्केट में ट्रेडिंग के पहले दिन 11% बढ़कर 150 डॉलर हो गई और बाद में बढ़कर लगभग 167 डॉलर तक पहुंच गई, जिससे कंपनी की मार्केट वैल्यू 2.18 ट्रिलियन डॉलर हो गई है.

कंपनी के शेयर ने लगाई छलांग

SpaceX के शेयरों की शुरुआती IPO की कीमत 135 से बढ़कर 150 डॉलर होने के बाद मस्क ट्रिलियनेयर बन गए. उनकी मौजूदा नेट वर्थ में SpaceX और क्लीन एनर्जी कंपनी Tesla में उनके शेयर शामिल हैं. उनके पास अन्य वेंचर्स में भी हिस्सेदारी है, जिनमें न्यूरोटेक्नोलॉजी कंपनी Neuralink और उनके द्वारा शुरू की गई टनल कंपनी 'The Boring Company' शामिल हैं.

जनवरी 2021 में Tesla के शेयरों में उछाल के बाद मस्क की नेट वर्थ 185 बिलियन डॉलर से ज्यादा हो गई थी, जिससे वे Amazon के फाउंडर जेफ बेजोस को पीछे छोड़कर दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए थे.

मस्क ने कहा कि SpaceX पब्लिक हो रही है क्योंकि उसे स्पेस में सैटेलाइट और डेटा सेंटर स्थापित करने और मंगल ग्रह पर लोगों की एक कॉलोनी बसाने के अपने टारगेट को पूरा करने के लिए पैसों की जरूरत है.

स्पेस एक्स के डुअल-क्लास शेयर स्ट्रक्चर की वजह से, कंपनी की वोटिंग पावर का लगभग 85 प्रतिशत हिस्सा मस्क के पास है. क्लास बी शेयरों में हर शेयर पर दस वोट मिलते हैं, जबकि क्लास ए शेयर पर एक वोट मिलता है. 2002 में शुरू हुई स्पेस एक्स ने दोबारा इस्तेमाल होने वाले फाल्कन 9 और फाल्कन हैवी रॉकेट, ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट और गहरे अंतरिक्ष की खोज के लिए महत्वाकांक्षी स्टारशिप प्रोग्राम को विकसित करके ग्लोबल स्पेस इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव किया है.

कंपनी ने अपने सैटेलाइट इंटरनेट बिजनेस, स्टारलिंक के जरिए भी तेजी से विस्तार किया है, जो आय में बढ़ोतरी और निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ाने में एक बड़ा योगदानकर्ता बन गया है.

यह भी पढ़ें: SpaceX IPO: लॉन्च हुआ दुनिया का सबसे बड़ा IPO, अमेरिका के नैस्डैक एक्सचेंज पर लिस्ट हुई मस्क की स्पेसएक्स

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Elon Musk News, Elon Musk, SpaceX, SpaceX Falcon 9 Rocket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com