विज्ञापन

गणेशोत्सव पर कोंकण जाने वालों के लिए रेलवे चलाएगा जनरल स्पेशल ट्रेन; देखें रूट, टाइमिंग व स्टेशन की पूरी लिस्ट

गणेशोत्सव (Ganpati Festival 2026) के मौके पर सेंट्रल रेलवे ने यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और सावंतवाड़ी रोड के बीच अतिरिक्त अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है.जानिए इन स्पेशल ट्रेनों की समय-सारणी, रूट और UTS ऐप से अनारक्षित टिकट बुक करने की पूरी जानकारी.

गणेशोत्सव पर कोंकण जाने वालों के लिए रेलवे चलाएगा जनरल स्पेशल ट्रेन; देखें रूट, टाइमिंग व स्टेशन की पूरी लिस्ट
गणेशोत्सव के मौके पर भारी भीड़ के दोखते हुए सेंट्रल रेलवे ने अतिरिक्त अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है.
NDTV

 Mumbai To Konkan Festival Special Train Timetable: गणेशोत्सव के मौके पर मुंबई से अपने पैतृक गांव कोंकण जाने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर है. दरअसल, गणेश चतुर्थी के त्योहार के दौरान मुंबई से कोंकण क्षेत्र की ओर जाने वाले यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मध्य रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है. रेलवे प्रशासन ने सीएसएमटी और सावंतवाड़ी रोड के बीच अतिरिक्त अनारक्षित स्पेशल ट्रेन सेवाएं संचालित करने का फैसला किया है.  20 कोच वाली ये ट्रेनें दादर, ठाणे, पनवेल, चिपलूण और रत्नागिरी समेत 23 प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी.

यह फैसला उन हजारों श्रद्धालुओं के लिए वरदान साबित होगा, जिन्हें नियमित ट्रेनों में कन्फर्म टिकट नहीं मिल पाया है. अनारक्षित श्रेणी की ट्रेन होने के कारण यात्री ऐन मौके पर भी टिकट लेकर अपनी यात्रा पूरी कर सकेंगे.

जानें ट्रेन नंबर, रवानगी का वक्त और तारीख

  • ट्रेन नंबर 01009 CSMT से सावंतवाड़ी रोड के बीच चलने वाली यह स्पेशल ट्रेन छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से दोपहर 1:45 बजे रवाना होगी.
  •  ट्रेन नंबर 01010 सावंतवाड़ी रोड से CSMT के बीच चलने वाली ये ट्रेन वापसी यात्रा के दौरान सावंतवाड़ी रोड से तड़के 4:05 बजे मुंबई के लिए रवाना होगी.
  •  हर ट्रेन में कुल 20 कोच होंगे, जिनमें 12 स्लीपर क्लास कोच, 6 सामान्य द्वितीय श्रेणी कोच और 2 गार्ड ब्रेक वैन शामिल हैं.

 इन 23 प्रमुख स्टेशनों पर होगा ठहराव

कोंकण पट्टी के श्रद्धालुओं को निर्बाध कनेक्टिविटी देने के लिए यह ट्रेन अपने रूट के  23 स्टेशनों पर रुकेगी. इनमें प्रमुख स्टेशन दादर, ठाणे, पनवेल, पेन, रोहा, मानगांव, वीर, खेड़, चिपलुन, रत्नागिरी, राजापुर रोड, कणकवली, सिंधुदुर्ग, कुडाल और ज़ारप शामिल है.

ऐसे करें टिकट बुक

यात्री इन अनारक्षित ट्रेनों के लिए स्टेशन काउंटर से सामान्य UTS टिकट खरीद सकते हैं. इसके अलावा, भीड़ से बचने के लिए रेलवे के UTS Mobile App या Rail-on Mobile App के जरिए भी डिजिटल अनारक्षित टिकट बुक किया जा सकता है.

देशभर में चलेंगी 386 गणपति स्पेशल ट्रेनें

रेलवे ज़ोन स्पेशल ट्रेनों की संख्या 
सेंट्रल रेलवे  258 ट्रेन सेवाएं 
वेस्टर्न रेलवे  64 ट्रेन सेवाएं 
 कोंकण रेलवे 58 ट्रेन सेवाएं 
साउथ सेंट्रल रेलवे 6 ट्रेन सेवाएं 

यह भी पढ़ें- दीवाली और छठ पर नहीं होगी मारामारी! देखिए आपके शहर से चलेंगी कौन-सी स्पेशल ट्रेन

स्टेशनों पर यात्रियों की सुरक्षा और सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए रेलवे सुरक्षा बल यानी आरपीएफ, राजकीय रेलवे पुलिस बल यानी जीआरपी और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीमें तैनात की गई हैं.

यह भी पढ़ें- राजधानी या वंदे भारत, जानिए सफर के लिए कौन सी ट्रेन है बेस्ट; किस में मिलती है कौन सी सुविधा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ganpati Festival, Central Railway, Ganpati Special Trains, Mumbai News, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com