घर खरीदने का प्लान लोग सालों से करते हैं. नौकरी करने वाले हों या व्यवसाय करने वाले सभी का सपना होता है कि उनका अपना घर हो. हालांकि घर खरीदने के लिए काफी बातों को ध्यान में रखना जरूरी होता है. लोग घर खरीदने के लिए समय का इंतजार करते हैं, लेकिन घर खरीदने का सही समय कौन सा है इसे लेकर कंफ्यूज रहते हैं. अगर आप घर खरीदने की सोच रहे हैं तो अगर आप 3 बातों का ध्यान रखें तो आपको समझ में आ जाएगा की आपके लिए सही समय क्या है.
घर खरीदने के सही समय का चयन तीन बातों पर निर्भर करता है. जिसमें आपकी वित्तीय स्थिरता, बाजार की स्थिति और पर्सनल लाइफ गोल्स के तालमेल पर निर्भर करता है.
वित्तीय स्थिरता का आकलन करें
घर खरीदने का फैसला करने से पहले आपको अपनी वित्तीय स्थिरता देखना जरूरी है. आपकी फाइनेंशियल हेल्थ मजबूत होनी चाहिए. इसके लिए आफ डाउन पेमेंट, इमरजेंसी फंड और डेट टू इनकम रेशियो को ध्यान में रखें. डाउन पेमेंट यानी की कम से कम 20 प्रतिशत कैश होना जरूरी है. इमरजेंसी फंड के तौर पर 6 महीने की EMI का खर्च सुरक्षित रखना होगा. इसके साथ डेट टू इनकम रेशियो यानी आपके इनकम का 35 प्रतिशत ही EMI होनी चाहिए. इसके साथ आप अपने क्रेडिट स्कोर का भी ध्यान दें कि वह 750 से अधिक है या नहीं.
बाजार की स्थिति
आपको रियल स्टेट मार्केट की स्थिति को भी ट्रैक करना होगा. आपको बाजार की स्थिति देखकर ही दांव लगाना चाहिए. इसमें रेपो रेट का ध्यान रखना क्योंकि रेपो रेट कम होता है तो होम लोन का ब्याज कम होता. उस वक्त लोन लेना सही माना जाता है. वहीं बाजार में जब घर खरीदार कम हो और प्रॉपर्टी सप्लाई ज्यादा होती है तो आपको कई स्कीम मिलती है और डिस्काउंट में मिलता है. इस दौरान मोल-भाव की पूरी गुंजाइश होती है. त्योहारों के दौरान बिल्डर काफी सारे ऑफर निकालते हैं.
पर्सनल लाइफ गोल्स
आपको घर खरीदते वक्त पर्सनल लाइफ गोल्स का भी ध्यान रखना होगा. अगर आपकी नौकरी बदल रही है या आपका ट्रांसफर हो रहा है तो आपको ध्यान रखना होगा कि आपके घर का रेंट लग सकता है, और अच्छा रेंट मिल रहा है. अगर आपके पास बच्चों की पढ़ाई, माता-पिता की देखभाल जैसी जिम्मेदारी है तो आपको घर के साइज का भी चुनाव करना होगा. आप जरूरत से ज्यादा बड़ा घर लेते हैं तो यह आपको काफी प्रभावित करेगा.
यह भी पढ़ेंः अनऑथराइज कॉलोनियों में रजिस्ट्री के लिए कौन-कौन से हैं जरूरी दस्तावेज, यहां देखें पूरी सूची
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं