हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं कक्षा के लिए HBSE कम्पार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जारी किया गया है. कम्पार्टमेंट परीक्षा देने वाले छात्र बेवसाइट पर जाकर अपने रिजल्ट देख सकते हैं. बता दें कि ये परीक्षा उन छात्रों के लिए आयोजित की गई थी जो एक या दो विषयों में फेल हो गए थे. इस एग्जाम के जरिए छात्रों को अपना एक साल बचाने का मौका दिया गया था. वहीं जो छात्र तीन या उससे ज्यादा विषयों में फेल हुए थे, उन्हें कम्पार्टमेंट परीक्षा में बैठने का मौका नहीं दिया गया था. उन्हें अगले एकेडमिक सेशन में रेगुलर कैंडिडेट के तौर पर परीक्षा देनी होगी.
HBSE कम्पार्टमेंट रिज़ल्ट 2026 कैसे देखें?
- हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं.
- HBSE क्लास 10 कम्पार्टमेंट रिजल्ट 2026 या HBSE क्लास 12 कम्पार्टमेंट रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें.
- रोल नंबर और जन्म तिथि डालें.
- सबमिट पर क्लिक करें.
- रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
कितने बच्चे हुए पास
क्लास 12 की कम्पार्टमेंट परीक्षा में कुल पास प्रतिशत 42.55% रहा है. मेन एग्जाम में कुल 24,080 छात्र शामिल हुए थे. 10,247 छात्र पास हुए और 12,281 छात्रों को कम्पार्टमेंट कैटेगरी में रखा गया. क्लास 10 की परीक्षाओं में कुल 24,380 छात्र शामिल हुए. 14,731 उम्मीदवार पास हुए थे. 8,425 छात्रों की कम्पार्टमेंट आई थी. कुल 1,226 उम्मीदवार परीक्षा पास नहीं कर सके थे.
12वीं कक्षा के कंपार्टमें रिजल्ट में चरखी दादरी 51.13% पास प्रतिशत के साथ सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला जिला रहा है. यमुनानगर में सबसे कम पास प्रतिशत 29.30% दर्ज की गई. 10वीं कक्षा की कंपार्टमेंट परीक्षा में, फतेहाबाद ने 82.58% का सबसे ज़्यादा पास प्रतिशत हासिल किया. रेवाड़ी में जिले का पास प्रतिशत 26.12% दर्ज किया गया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं