विज्ञापन

उत्तर रेलवे की खास सौगात, सोमवती अमावस्या पर चलेगी कटरा–हरिद्वार स्पेशल ट्रेन

Katra Haridwar Special Train : सोमवती अमावस्या के मौके पर माता वैष्णो देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या काफी बढ़ जाती है। इसलिए स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है. हालांकि, इस ट्रेन में केवल रिजर्वेशन वाले यात्री ही यात्रा कर सकेंगे।

उत्तर रेलवे की खास सौगात, सोमवती अमावस्या पर चलेगी कटरा–हरिद्वार स्पेशल ट्रेन
उत्तर रेलवे ने बताया कि यह ट्रेन पूरी तरह आरक्षित होगी.

Katra Haridwar Special Train : सोमवती अमावस्या के मौके पर श्री माता वैष्णो देवी मंदिर जाने की इच्छा रखने वाले श्रद्धालुओं के लिए भारतीय रेलवे सौगात लेकर आई है. दरअसल, यात्रियों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे के जम्मू डिवीजन ने एक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. यह ट्रेन श्री माता वैष्णो देवी कटरा और हरिद्वार के बीच चलाई जाएगी, जिससे तीर्थयात्रियों को यात्रा में सुविधा मिलेगी और अतिरिक्त भीड़ का दबाव कम होगा. रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह विशेष सेवा धार्मिक आस्था से जुड़े यात्रियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखकर शुरू की गई है.

ट्रेन की डिटेल्स 

यह स्पेशल ट्रेन 04606/04605 नंबर के साथ चलाई जाएगी. ट्रेन संख्या 04606 श्री माता वैष्णो देवी कटरा से 14 जून (रविवार) को शाम 6:15 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 6:30 बजे हरिद्वार पहुंचेगी. वापसी यात्रा में ट्रेन संख्या 04605 हरिद्वार से 15 जून को शाम 5:20 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 7:00 बजे कटरा पहुंचेगी.

रिजर्वेशन जरूरी

उत्तर रेलवे ने बताया कि यह ट्रेन पूरी तरह आरक्षित होगी और इसमें कुल 16 कोच लगाए जाएंगे. यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और सुचारू संचालन को ध्यान में रखते हुए सभी जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं. रेलवे ने साफ किया है कि इस ट्रेन में केवल रिजर्वेशन वाले यात्री ही यात्रा कर सकेंगे, जिससे भीड़ को कंट्रोल करने में मदद मिलेगी.

श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए फैसला

जम्मू रेलवे के संभागीय वाणिज्य प्रबंधक उचट सिंघल ने बताया कि सोमवती अमावस्या के मौके पर माता वैष्णो देवी कटरा में श्रद्धालुओं की संख्या में काफी बढ़ोतरी देखी जाती है. हरिद्वार और कटरा दोनों ही धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण स्थल हैं, जहां देशभर से बड़ी संख्या में भक्त दर्शन और स्नान के लिए पहुंचते हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए यह स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है.

aa

यात्रियों को मिलेगी राहत

इस स्पेशल ट्रेन से न केवल तीर्थयात्रियों को आरामदायक यात्रा का ऑप्शन मिलेगा, बल्कि नियमित ट्रेनों पर पड़ने वाला दबाव भी कम होगा. रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे समय पर टिकट बुक करें और यात्रा के दौरान नियमों का पालन करें.

यह भी पढ़ें- पुराने कपड़ों से होगा बड़ा काम, दिल्ली के 10 मेट्रो स्टेशनों पर शुरू होगी 'अर्पण केंद्र सुविधा', जानें क्या है ये

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Katra Haridwar Special Train, Katra Haridwar Train Timings, Railway, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com