विज्ञापन

जिंदगी और मौत में चंद सेकेंड का फासला, ट्रेन बस 'छूकर' निकल गई, खौफनाक Video

रेल थाना प्रभारी शिवशंकर कुमार ने बताया कि रेलवे कर्मियों और पुलिस के मना करने के बावजूद कुछ लोग ट्रैक पार कर रहे थे. परीक्षार्थियों की भारी भीड़ के कारण यह स्थिति बनी, लेकिन समय रहते बड़ा हादसा टल गया.लखीसराय से चंदन यादव की रिपोर्ट...

बिहार के लखीसराय रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टला.
  • बिहार के लखीसराय रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा टल गया
  • कुछ यात्री दौड़कर रेलवे ट्रैक पार करने की कोशिश कर रहे थे, इतने में सामने से तेज रफ्तार ट्रेन आ गई
  • तज रफ्तार ट्रेन उन पर चढ़ने ही वाली थी कि सभी लोग ट्रैक पार कर सही सलामत बाउंड्री पर चढ़ गए
पटना:

बिहार के लखीसराय से एक ऐसा खौफनाक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर किसी की भी रूह कांप उठेगी. ये वीडियो उस रेलवे ट्रैक का है, जिस पर तेज रफ्तार ट्रेन दौड़ती चली आ रही है. जिंदगी और मौत के बीच चंद सेकेंड का ही फासला बचा था. वो तो किस्मत अच्छी थी कि सभी यात्री दौड़ते हुए ट्रैक पार कर बाउंड्री पर चढ़ गए और कोई ट्रेन की चपेट में नहीं आया. वरना बड़ा हादसा हो सकता था. ये लोग नियमों को ताक पर रखकर रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे.

ट्रेन की चपेट में आने से बाल-बाल बचे यात्री

घटना बिहार के लखीसराय जिले के बड़हिया रेलवे स्टेशन पर गुरुवार की है. जहां बड़ा रेल हादसा टल गया. परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों और उनके परिजनों की भारी भीड़ की वजह से कई यात्री रेलवे ट्रैक पर उतर गए और दो ट्रेनों के बीच फंस गए. इतने में तेज रफ्तार ट्रेन दौड़ती हुई सामने से आ गई. ट्रेन के उन लोगों के ऊपर चढ़ने में कुछ ही सेकेंड का फासला बचा था. तूफानी रफ्तार में ट्रेन को सामने आता देख सभी लोग डर के मारे तेजी से भाग रहे थे. वह कोशिश में कामयाब रहे और ट्रेन के आने से पहले ट्रैक पार कर गए. वरना दृष्य कितना भावत होता, इसकी कल्पना करने से ही रूह कंप उठती है. 

भागकर रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे 

जानकारी के मुताबिक, प्लेटफॉर्म संख्या-2 से गुरुमुखी एक्सप्रेस थ्रू लाइन से गुजर रही थी. इसी दौरान प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर पटना-जसीडीह लोकल ईएमयू के आने की सूचना मिली. वहीं, प्लेटफॉर्म संख्या-3 की लूप लाइन पर धनबाद-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस पहले से खड़ी थी. ट्रेन पकड़ने और प्लेटफॉर्म बदलने की जल्दबाजी में कई यात्री ट्रैक पर उतर गए, जिससे अफरा-तफरी मच गई. वायरल वीडियो में लोग अपनी जान बचाने के लिए दौड़ते और दो ट्रेनों के बीच फंसे दिखाई दे रहे हैं.

चंद सेकेंड का फासला और जान बच गई

हालांकि, राहत की बात यह रही कि कई भी तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में नहीं आया. वरना बड़ा हादसा हो सकता था. रेल थाना प्रभारी शिवशंकर कुमार ने बताया कि रेलवे कर्मियों और पुलिस के मना करने के बावजूद कुछ लोग ट्रैक पार कर रहे थे. उन्होंने कहा कि परीक्षार्थियों की भारी भीड़ के कारण यह स्थिति बनी, लेकिन समय रहते बड़ा हादसा टल गया.

इनपुट- चंदन यादव

ये भी पढ़ें-सिरफिरे ने रोक दी मुंबई लोकल, ट्रेन के सामने सीना ताने खड़ा रहा शख्स, फिर बरसे थप्पड़ -VIDEO

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar News, Lakhisarai, Railway Track Crossing, Railway Track Crossing Accident, Railway Track Cross
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com