अगर आप दिल्ली से गाजियाबाद की ओर आ रहे हैं, तो घर से सोच समझकर निकलिए आपको हैवी ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ेगा. वीडियो में आप देख सकते हैं कि गाजियाबाद के NH-9 पर कई किलोमीटर तक का लंबा जाम लगा हुआ है. भारी भीड़ को लेकर गाजियाबाद पुलिस की ओर से 9 तारीख को ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई थी.
दरअसल, सावन शिवरात्रि 11 अगस्त यानि मंगलवार को मनाई जाएगी. इस अवसर पर शिवभक्त बड़ी संख्या में शिवलिंग पर जलाभिषेक करते हैं और कांवड़ यात्रा में शामिल होते हैं. ऐसे में 10 और 11 अगस्त को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखने को मिल रही है. इसी बात को ध्यान में रखते हुए गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस ने कल यानि रविवार को विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की थी.
इस एजवाइजरी के तहत 10 और 11 अगस्त को दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (DME) पर आम वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी. यात्रियों को सफर के लिए NH-09, RRTS (रैपिड रेल) और अन्य वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी गई है. इसी वजह से आपको NH-9 पर भीड़ देखने को मिल सकता है. यहां जानते हैं क्या-क्या कहा है एजवाइजरी में-
आम वाहनों पर प्रतिबंध
गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस ने सोशल मीडिया X पर एडवाइजरी जारी की है. इस एडवाइजरी कहा गया है कि 10 और 11 अगस्त 2026 को कांवड़ यात्रियों की अधिक संख्या को देखते हुए दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (DME) आम वाहनों के लिए प्रतिबंधित रहेगा. वहीं, स्थानीय लोगों को आवागमन के लिए NH-09 का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है.
#GhaziabadTrafficPolice #KanwarYatra2026
— Ghaziabad Traffic Police (@Gzbtrafficpol) August 9, 2026
🚦कांवड़ यात्रा-2026 के दृष्टिगत कांवड़ यात्रियों की भारी संख्या को देखते हुए दिनांक 10.08.2026 एवं 11.08.2026 को यातायात एडवाइजरी व रूट डायवर्जन सूचना संबंधी वीडियो बाइट🚦
👉 कांवड़ श्रद्धालुओं के सुरक्षित आवागमन हेतु 10 व 11 अगस्त… pic.twitter.com/gjKWuGeiG4
सार्वजनिक ट्रांसपोर्ट का करें इस्तेमाल
गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस ने जनता से अपील की है कि भारी भीड़ को देखते हुआ स्थानीय लोग निजी वाहनों का कम से कम इस्तेमाल करें. कोशिश करें कि निजी वाहनों के बजाय RRTS (रैपिड मेट्रो) और पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करें. इससे भीड़ को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है.
इन रास्तों का इस्तेमाल करने की दी सलाह
इसके साथ ही ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि स्थानीय लोग दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (DME) के बजाय सिद्धार्थ विहार से मेरठ तिराहा जाने वाले वाहनों को NH-09, विजयनगर कट, ओवरब्रिज और चौधरी मोड़ से होकर जाने की सलाह दी गई है.
ये भी पढ़ें - कांवड़ यात्रा 2026: अगस्त में 5 दिन बंद रहेगा दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे, जाम से बचने के लिए यहां से करें सफर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं