विज्ञापन

Video: क्या है वैभव सूर्यवंशी का सबसे बड़ा सपना? टी-20 टीम में चुने जाने के बाद 'बिहार के लाल' ने बताया

बीसीसीआई ने आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के साथ एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। इन तीनों ही टीमों में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को मौका दिया गया है.

Video: क्या है वैभव सूर्यवंशी का सबसे बड़ा सपना? टी-20 टीम में चुने जाने के बाद 'बिहार के लाल' ने बताया
Vaibhav Sooryavanshi drops massive update on his future ambition

Vaibhav Sooryavanshi 1st Interview: वैभव सूर्यवंशी के भारतीय टी-20 टीम में चुने जाने के बाद राजस्थान रॉयल्स ने अपने सोशल मीडिया पर एक इंटव्यू शेयर किया है जिसमें 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने कहा है कि वह आने वाले 20 साल तक सिर्फ क्रिकेट खेलना ही नहीं बल्कि क्रिकेट वर्ल्ड पर हावी होना चाहते हैं. वैभव ने कहा है कि "उनका सपना क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में खेलना है". राजस्थान रॉयल्स (RR) के टीम मैनेजर रोमी भिंडर के साथ हुए इंटरव्यू में वैभव ने कहा है कि "जब विराट कोहली ने उनके कंधे पर हाथ रखा तो मुझे लगा कि यह किसी सपने की तरह है". 

वैभव ने टेस्ट क्रिकेट खेलने को लेकर भी इंटरव्यू में बात की है और कहा है कि "उन्हें रेड बॉल क्रिकेट खेलना है. इसके लिए वह खूब प्रैक्टिस भी करते हैं. मेरा सपना तीनों फॉर्मेट खेलना का है. 15 साल के वैभव ने इस इंटरव्यू में कहा है कि वह राजस्थान रॉयल्स के लिए एक दो नहीं बल्कि 5 से ज्यादा खिताब जीतना चाहते हैं". 

बात दें कि राजस्थान रॉयल्स की ओऱ से लिया गया यह वीडियो 7 जून को 11 बजे दिन में शेयर किया जाएगा. ऐसे में देखना होगा कि इस इंटरव्यू में वैभव अपने क्रिकेट करियर को लेकर क्या क्या बात करते हैं. 

आयरलैंड के खिलाफ भारतीय जर्सी में पहली बार उतरेंगे मैदान पर

वैभव सूर्यवंशी अपनी आक्रामक बल्लेबाजी, निडर मानसिकता और तेज रन बनाने की क्षमता से टीम इंडिया को फायदा पहुंचा सकते हैं.  पावरप्ले में मैच का रुख बदलने की उनकी काबिलियत सीमित ओवरों में अहम साबित होगी.  युवा ऊर्जा और सीखने की ललक उन्हें भविष्य का महत्वपूर्ण खिलाड़ी बना सकती है. बाएं हाथ का यह बेखौफ बल्लेबाज शानदार तकनीक के साथ तेजी से रन बनाने में माहिर है. वैभव की दबाव झेलने की क्षमता इतनी शानदार है कि उन पर आईआईएम इंदौर केस स्टडी भी कर रहा है.

ये भी पढ़ें-  वैभव सूर्यवंशी के साथ विदेशी दौरे पर जाएंगे माता-पिता, बीसीसीआई का बड़ा फैसला- सूत्र

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com