विज्ञापन

झारखंड राज्यसभा चुनाव: जेएमएम-कांग्रेस में उम्मीदवारों पर सहमति बनी, लेकिन 'तीसरा' कर सकता है खेल

Jharkhand Rajya Sabha Chunav 2026: राज्यसभा की एक-एक सीट के लिए बड़ी-बड़ी पार्टियों को बड़े-बड़े गुणा-गणित करने पड़ते हैं. मगर कई बार ज्यादा गुणा-गणित में खेल बिगड़ भी जाता है. झारखंड में जेएमएम ने कांग्रेस से गठबंधन कर चीजों को मैनेज करने की कोशिश की है, मगर राह अभी भी मुश्किल है.

झारखंड राज्यसभा चुनाव: जेएमएम-कांग्रेस में उम्मीदवारों पर सहमति बनी, लेकिन 'तीसरा' कर सकता है खेल
Jharkhand Rajya Sabha Election 2026: राहुल गांधी और हेमंत सोरेन के बीच रिश्ते अच्छे हैं, यही कारण है कि जेएमएम ने सीटों पर समझौता कर लिया. (फाइल फोटो)
  • झारखंड में राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और जेएमएम ने गठबंधन के तहत एक-एक सीट साझा करने पर सहमति बनाई है
  • कांग्रेस ने प्रणव झा और जेएमएम ने बैजनाथ राम को राज्यसभा उम्मीदवार के तौर पर नामित किया है
  • इंडिया गठबंधन के पास विधानसभा में 56 विधायक हैं, जो दोनों सीटों के लिए आवश्यक संख्या से अधिक है

Jharkhand Election 2026: झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए कांग्रेस और जेएमएम में बात बन गई है. कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, सीएम हेमंत सोरेन गठबंधन के तहत एक सीट देने पर राजी हो गए हैं. पहले जेएमएम दोनों सीटों पर उम्मीदवार उतारने के संकेत दे रही थी. उम्मीदवारों पर तो सहमति बन गई है, लेकिन कांग्रेस के सामने दूसरी सीट जीतने की चुनौती बन गई है. 

कैसे बनी कांग्रेस-जेएमएम में सहमति

झारखंड राज्यसभा चुनाव के लिए नियुक्त कांग्रेस के पर्यवेक्षक भूपेश बघेल और अजय शर्मा ने रविवार सुबह हेमंत सोरेन से मुलाकात की. शनिवार को भी एक दौर की बैठक हुई थी. सूत्रों के मुताबिक सोरेन की शिकायत थी कि कांग्रेस ने बिना बातचीत के उम्मीदवार का ऐलान कर दिया. हालांकि, कांग्रेस पर्यवेक्षकों ने सोरेन को गठबंधन धर्म का हवाला दिया, जिसके बाद बात बनी. हेमंत सोरेन ने रविवार शाम इंडिया गठबंधन के सभी विधायकों को रात्रिभोज पर आमंत्रित किया है. 

कांग्रेस-जेएमएम के कैंडिडेट कौन

कांग्रेस ने राष्ट्रीय सचिव प्रणव झा और जेएमएम ने झारखंड सरकार में पूर्व मंत्री रहे बैजनाथ राम को उम्मीदवार बनाया है. झारखंड में राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए 28 विधायकों की जरूरत है. इंडिया गठबंधन के पास 56 विधायक हैं. जेएमएम के पास 34, कांग्रेस के 16, आरजेडी के 4, सीपीआई एमएल के 2 विधायक हैं. इस लिहाज से दोनों सीटों के लिए इंडिया गठबंधन के पास पर्याप्त संख्या है. 

तीसरा कौन और कैसे करेगा खेल?

अभी तक झारखंड में तीसरा उम्मीदवार मैदान में नहीं उतरा है. यदि बीजेपी ने उम्मीदवार खड़ा किया तो कांग्रेस के लिए चुनौती खड़ी हो जाएगी. बीजेपी नेता गौरव वल्लभ, उद्योगपति परिमल नाथवानी और वाईएसआर कांग्रेस के नेता विजय साई रेड्डी ने भी नामांकन का पर्चा खरीदा है. एनडीए के पास 24 विधायक हैं. 81 सदस्यों की झारखंड विधानसभा में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के अध्यक्ष जयराम महतो भी विधायक हैं, जो सीधे तौर पर किसी गठबंधन में शामिल नहीं हैं. परिमल नाथवानी ने शनिवार शाम हेमंत सोरेन से मुलाकात भी की थी. ऐसे में झारखंड में राज्यसभा का चुनाव रोचक बना हुआ है.

ये भी पढ़ें-

अमेरिका में म्यूजिक फेस्टिवल में गोलीबारी, 10 से ज्यादा घायल; इजरायल में भी 5 को मारी गोली, 1 की मौत

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com