विज्ञापन

W,W,W,W,W: 23 वर्षीय अफगान गेंदबाज ने किया कमाल, पहले दौरे पर ही गिल-जायसवाल जैसे धुरंधरों को किया परास्त

न्यू चंडीगढ़ टेस्ट में मोहम्मद सलीम ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 'फाइव विकेट हॉल'प्राप्त कर लिया है. 23 वर्षीय गेंदबाज ने गिल, यशस्वी, सुदर्शन, जुरेल और मानव को आउट करते हुए पंजा लगाया है.

W,W,W,W,W: 23 वर्षीय अफगान गेंदबाज ने किया कमाल, पहले दौरे पर ही गिल-जायसवाल जैसे धुरंधरों को किया परास्त
मोहम्मद सलीम के लिए यादगार बना न्यू चंडीगढ़ टेस्ट

अफगानिस्तान के युवा तेज गेंदबाज मोहम्मद सलीम (Mohammad Saleem) ने अपने पहले भारतीय दौरे पर ही चमकदार गेंदबाजी करते हुए हर किसी को दीवाना बना दिया है. जी हां, मौजूदा समय में अफगानिस्तान की टीम भारत दौरे पर है. जहां दोनों टीमों के बीच एक मैच की टेस्ट सीरीज न्यू चंडीगढ़ में खेली जा रही है. यहां पहली पारी में ही सलीम की तरफ से धारधार गेंदबाजी देखने को मिली है. उनके शानदार प्रदर्शन का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टीम की तरफ से उन्होंने पहली पारी में 'फाइव विकेट हॉल' (Five Wicket Haul) लिया है. यह उनके टेस्ट करियर का पहला 'फाइव विकेट हॉल' भी है. 23 वर्षीय गेंदबाज ने जिन-जिन भारतीय खिलाड़ियों को आउट करते हुए 'पंजा' लगाया. उसमें कैप्टन शुभमन गिल के साथ-साथ यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल और मानव सुथार का नाम शामिल है.

सलीम के अलावा विकेट के लिए तरसते रहे अन्य अफगान गेंदबाज 

अफगानिस्तान की तरफ से सलीम जहां 'फाइव विकेट हॉल' लेने में कामयाब रहे. वहीं दूसरे गेंदबाज भारतीय बल्लेबाजों के सामने हमेशा विकेटों के लिए तरसते हुए ही नजर आए. टीम के अन्य गेंदबाजों का प्रदर्शन इसी बात से लगाया जा सकता है कि मैच के दौरान सलीम ने कुल पांस सफलता प्राप्त की. वहीं जियाउर रहमान और हशमतउल्लाह शहीदी के खाते में केवल एक-एक विकेट आए. वहीं अजमतउल्लाह ओमरजाई, नांगेलिया खरोटे और अब्दुल मलिक के खाते में एक भी विकेट नहीं आए. 

सलीम ने 27 ओवरों के स्पेल में चटकाए छह विकेट

पहली पारी में सलीम ने अफगानिस्तान की तरफ से कुल 27 ओवरों का स्पेल डाला. जहां वह 5.18 की इकॉनमी से 140 रन खर्च करते हुए छह विकेट चटकाने में कामयाब रहे. मैच के दौरान उनके शिकार शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल, मानव सुथार और मोहम्मद सिराज बने. 

भारत ने पहली पारी 564/8 रनों पर घोषित की 

भारत ने अपनी पहली पारी 564/8 रनों पर घोषित कर दी है. ब्लू टीम की तरफ से पहली पारी में कुल दो बल्लेबाजों ने शतक जड़ा. जिसमें कैप्टन शुभमन गिल (126) और केएल राहुल (100) का नाम शामिल है. इनके अलावा तीन बल्लेबाजों ने फिफ्टी जमाई. जिन बल्लेबाजों ने फिफ्टी उसमें साई सुदर्शन  (81), विकेट कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (81) और  निचले क्रम के ऑलराउंडर खिलाड़ी वॉशिंगटन सुंदर (नाबाद 52) का नाम शामिल है. 

यह भी पढ़ें- महिला टी20 वर्ल्ड कप में किन पांच खिलाड़ियों ने पकड़ें हैं सबसे ज्यादा कैच? नहीं पता तो आज जान लें
 


 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com