मौजूदा समय में इंश्योरेंस पॉलिसी (Insurance Policy) काफी महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि मुश्किल समय में यह काफी काम आते हैं. ऐसे में सभी लोग इंश्योरेंस लेना चाहते हैं, लेकिन उन्हें इंश्योरेंस के बारे में पूरी जानकारी नहीं होती है. अगर वह इसे जानना चाहते है तो भी पॉलिसी लेने के लिए वेबसाइट और कंपनियों तक चक्कर लगा लेते हैं. हालांकि इसके बाद भी पॉलिसी से जुड़ी जानकारी नहीं मिल पाती है. लेकिन अब यह समस्या जल्द ही दूर होने वाली है. क्योंकि जल्द ही पॉलिसी से जुड़ी जानकारी और क्लेम डिटेल की सुविधा आपको एक ही स्थान पर मिल सकेगी.
दरअसल IRDAI ने बीमा सेक्टर के लिए एक नए डिजिटल सिस्टम का प्रस्ताव दिया है. इसका मकसद है कि इंश्योरेंस से जुड़ी सारी जानकारी आम लोगों और पॉलिसी धारकों तक आसान से पहुंच सके.
क्या है डिजिटल सिस्टम का प्रस्ताव?
IRDAI ने जो प्रस्ताव दिया है उसे पब्लिक इंश्योरेंस रिजिस्ट्री (PIR) नाम दिया गाय है. PIR एक डिजिटल सिस्टम होगा, जिसे इंश्योरेंस सेक्टर के लिए बनाया जाएगा. इसमें ग्राहकों को इंश्योरेंस से जुड़ी सारी जरूरी जानकारी आसानी से मिल जाएगी. इसकी सहायता से ग्राहकों के पास सही जानकारी पहुंच पाएगी. इससे उन्हें इंश्योरेंस से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए भटकना या ऑफिस के चक्कर नहीं लगाने होंगे.
हालांकि IRDAI ने PIR का केवल प्रस्ताव दिया है और इस पर आम लोगों से सुझाव भी मांगे जा रहे हैं. इस पर अंतिम फैसला नहीं लिया गया है. लेकिन इस पर जल्द ही IRDAI फैसला लेगी.
IRDAI ने सुझाव में सबसे ज्यादा प्राइवेसी को ध्यान में रखने को कहा है. ग्राहकों की सहमति और टेकनीकल व्यवस्था को लेकर राय मांगी गई है. डेटा की सुरक्षा पर भी ज्यादा ध्यान रखना होगा. PIR को लागू किया जाता है तो लोगों को इंश्योरेंस से जुड़ी जानकारी हासिल करना आसान हो सकता है. लेकिन प्राइवेसी की सुरक्षा अहम है.
यह भी पढ़ेंः नहीं है फार्मेसी की डिग्री तो भी आप खोल सकते हैं जन औषधि केंद्र, सरकार देती है आर्थिक सहायता, जानें शर्तें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं