महंगाई के दौर में बढ़ते बिजली बिल से हर कोई परेशान है. खासतौर से गर्मियों के सीजन में AC चलने के कारण बिजली बिल आसमान छूने लगता है. ऐसे में लोग अब सोलर सिस्टम की तरफ तेजी से रुख कर रहे हैं. सोलर पैनल न केवल बिजली बिल कम करने में मदद करते हैं, बल्कि पर्यावरण के लिए भी फायदेमंद होते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं आप घर पर सोलर पैनल लगवाकर, पैसा कमाने का मौका भी प्राप्त कर सकते हैं. ऐसे में सोलर पैनल से बिजली का बिल तो कम होगा ही, साथ में घर बैठे कमाई भी हो सकती है.
PM सूर्य घर योजना के तहत लगवाएं सोलर पैनल
बिजली बिल को बढ़ता देख अगर आप सोलर पैनल लगवाने का विचार कर रहे हैं, तो आपके लिए PM सूर्य घर योजना सबसे शानदार हो सकती है. इस योजना के तहत 3 kW तक के सिस्टम पर ₹1.08 लाख तक की सब्सिडी मिलती है. साथ ही एक्ट्रा बिजली को नेट मीटरिंग से पावर ग्रिड में भेजकर आप कमाई भी कर सकते हैं.
दिल्ली में सौर ऊर्जा अपनाने का अभियान तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।
— Delhi Government (@DelhiGovDigital) June 20, 2026
PM Surya Ghar योजना के तहत अब अपने घर की छत पर Rooftop Solar लगाइए, बिजली बिल घटाइए और अतिरिक्त बिजली को Grid में भेजकर कमाई का अवसर भी पाइए।
☀️ 3 kW तक के सिस्टम पर ₹1.08 लाख तक की सब्सिडी
☀️ दिल्ली में 25,000+… pic.twitter.com/nPVFyLBRm5
कहां करें अप्लाई?
PM सूर्य घर योजना के तहत सोलर पैनल लगवाने के लिए आपको बस पीएम सूर्य घर पोर्टल पर ऑनलाइन अप्लाई करना होगा. इसके बाद आप वेंडर चुनिए और रूफटॉप सोलर लगवाइए. इससे बिजली का बिल कम होगा ही, साथ में नेट मीटरिंग के जरिए कमाई का मौका भी मिलेगा.
क्या होती है नेट मीटरिंग ?
जब सोलर पैनल जरूरत से ज्यादा बिजली बनाते हैं, तो वह अतिरिक्त बिजली ग्रिड में चली जाती है. इस प्रक्रिया को आम तौर पर नेट मीटरिंग या नेट बिलिंग कहा जाता है. इसके बदले आपको स्थानीय नियमों या वेंडर कॉन्ट्रैक्ट के अनुसार या तो बिजली बिल में छूट मिलती है या सीधे पेमेंट भी मिल सकता है.
पारंपरिक नेट मीटरिंग में बिजली ग्रिड को एक तरह की बैटरी की तरह माना जाता है. दिन में जब आपके सोलर पैनल जरूरत से ज्यादा बिजली बनाते हैं, तो वह ग्रिड में चली जाती है और आपके मीटर में क्रेडिट जमा होते रहते हैं. इसके बाद बिलिंग के दौरान आपसे सिर्फ उतनी ही बिजली का चार्ज लिया जाता है, जितनी आपने अतिरिक्त उपयोग की है, और कुछ मामलों में बचे हुए क्रेडिट अगले महीनों के लिए भी जोड़ दिए जाते हैं.
यह भी पढ़ें: घर पर सोलर पैनल लगा रहे हैं तो इन बातों का रखें ध्यान, ताकि ना हो कोई बड़ा हादसा
यह भी पढ़ें: पूर्णिया, किशनगंज, मधुबनी और सुपौल के किसान मुआवजा के लिए यहां करें आवेदन, आखिरी तारीख 24 जून
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं