विज्ञापन

IndiGo की फ्री फ्लाइट ऑफर का कैसे उठाएं फायदा, 5000 लोगों को मिलेगा आखिरी चांस

IndiGo ने फ्री फ्लाइट ऑफर लॉन्च किया है. इस ऑफर के तहत 20000 यात्रियों को फ्लाइट का किराया रिफंड मिलने का मौका मिलेगा. हालांकि इसमें कुछ शर्त भी हैं.

IndiGo की फ्री फ्लाइट ऑफर का कैसे उठाएं फायदा, 5000 लोगों को मिलेगा आखिरी चांस
इंडिगो की फ्री फ्लाइट ऑफर
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स

अगर आप फ्लाइट की बुकिंग लेने की सोच रहे हैं और आप IndiGo की घरेलू फ्लाइट लेने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. इंडिगो अपनी 20वीं सालगिरह मना रहा है. ऐसे में अपने ग्राहकों के लिए इंडिगो ने फ्री फ्लाइट ऑफर लॉन्च किया है. इस ऑफर के तहत 20000 यात्रियों को फ्लाइट का किराया रिफंड मिलने का मौका मिलेगा. हालांकि इसमें शर्त है कि रिफंड चुनिंदा यात्रियों को 10 हजार रुपये तक का फ्लाइट किराया वापस मिलने का मौका मिलेगा. वहीं यह सुविधा केवल निश्चित समय के दौरान की गई एलिजिबल घरेलू फ्लाइट की बुकिंग पर ही लागू होगी. 

इस ऑफर का फायदा लेने के लिए यात्रियों को कुछ शर्तों को पूरा करने होगा. वहीं यह फायदा चुनिंदा यात्रियों यानी की लॉटरी सिस्टम से चुने यात्रियों को मिलेगा. वहीं इसे बाद भी कुछ शर्तों को पूरा करने होगा.

कैसे उठाएं ऑफर का लाभ

इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए यात्रियों को निश्चित तारीख में फ्लाइट की बुकिंग करनी होगी. IndiGo ने यह ऑफर 4 अगस्त से ही शुरू किया है जो 6 अगस्त तक चलेगा. यानी आपको 4 अगस्त से 6 अगस्त के बीच डोमेस्टिक फ्लाइट की बुकिंग करनी होगी. वहीं यह ऑफर इकॉनमी और प्रीमियम बिजनेस क्लास पर लागू है. इसमें सभी तरह की फ्लाट यानी वनवे फ्लाइट या कनेक्टिंग फ्लाइट या मल्टी सिटी यात्रा जैसी सभी फ्लाइट पर लागू है.

केवल ऑफिशियल बुकिंग चैनल मिलेगा ऑफर

IndiGo के इस ऑफर के लिए ग्राहकों को आधिकारिक वेबसाइट, मोबाइल ऐप या एयरलाइन की स्काई प्लेटफॉर्म से टिकट की बुकिंग करनी होगी. अगर आपने एजेंट या थर्ड पार्टी प्लेटफॉर्म से टिकट बुक कर रहे हैं तो इस ऑफर का लाभ नहीं मिलेगा. वहीं बुकिंग के दौरान अपना सही मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करना बेहद जरूरी है. क्योंकि अगर आप इस ऑफर के लिए शॉर्टलिस्ट होते हैं तो कंपनी आपके WhatsApp के जरिए एक सवाल भेजेगा. इसलिए एक बार बुकिंग के बाद जानकारी में बदलाव नहीं किया जा सकेगा.

बता दें यह ऑफर केवल टिकट बुकिंग से नहीं मिलेगा. क्योंकि इंडिगो रैंडम तरीके से कुछ यात्रियों का चयन करेगा. एयरलाइन ने कैंपेन के दौरान 20000 लोगों को चयन करना रखा है. वहीं यह अलग-अलग तारीखों के लिए ग्राहकों की संख्या फिक्स की गई है. 4 अगस्त को 10000 लोग, 5 अगस्त को 5000 लोग और 6 अगस्त को 5000 लोगों को मिलेगा ऑफर. यानी 6 अगस्त के लिए आखिरी 5000 लोगों के लिए अब ऑफर बचा है. 

शॉर्टलिस्ट को भेजा जाएगा सवाल

जिन रेडम ग्राहकों का सेलेक्शन होगा उन्हें इंडिगो की ओर से एक सवाल भेजा जाएगा. उस सवाल का जवाब देने के लिए तीन अवसर मिलेंगे. निश्चित समय के अंदर जवाब देने पर ग्राहक को रिफंड पाने के लिए एलिजिबल होंगे. ग्राहकों को लागू टैक्स सहित अधिकतम 10,000 रुपये तक का टिकट किराया वापस किया जाएगा.

यह भी पढ़ेंः बिना सूचना बैंक करता है आपका Debit Card ब्लॉक तो देना होगा मुआवजा, कंज्यूमर कोर्ट का फैसला

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IndiGo Offer, IndiGo Free Flight Ticket, IndiGo Free Ticket Offer, IndiGo Free Waiver, IndiGo News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com