Indian Railways Special Trains: भारतीय रेल में हर दिन लाखों लोग सफर करते है और रेलवे अपने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर स्पेशल ट्रेन भी चलता है. भारतीय रेलवे ने गर्मियों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को संभालने के लिए 908 समर स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है. हर साल गर्मियों के मौसम में यात्रा की मांग अचानक बढ़ जाती है, क्योंकि परिवार घर जाते हैं, छात्र छुट्टियों में सफर करते हैं और पर्यटन भी बढ़ता है. इस साल भी हालात कुछ ऐसे ही हैं, इसलिए रेलवे ने अतिरिक्त ट्रेनों की व्यवस्था की है, ताकि वेटिंग लिस्ट कम हो और यात्रियों को आरामदायक सफर मिल सके. इन अतिरिक्त ट्रेनों से यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी और नियमित ट्रेनों में भीड़ भी कम होगी.
गर्मियों की छुट्टी में अतिरिक्त ट्रेनें
908 समर स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला भारतीय रेलवे की हर साल की योजना का हिस्सा है, जिससे पीक ट्रैवल सीजन में यात्रियों को परेशानी न हो. इस दौरान कई लोकप्रिय रूट्स पर लंबी वेटिंग लिस्ट देखने को मिलती है, जिससे यात्रियों को कन्फर्म टिकट नहीं मिल पाता. नई ट्रेनों के जुड़ने से यात्रियों का दबाव अलग‑अलग ट्रेनों में बंटेगा. इससे भीड़ कम होगी और यात्रियों का सफर पहले से ज्यादा सहज और आरामदायक हो जाएगा.
यात्रियों के लिए बेहतर कनेक्टिविटी
ये समर स्पेशल ट्रेनें उन रूट्स पर चलाई जाएंगी जहां आमतौर पर यात्रियों की संख्या ज्यादा रहती है. इसका सीधा सा मतलब है ज्यादा ट्रेनें, ज्यादा सीटें और यात्रियों को बेहतर सुविधा. परिवार से मिलने, घूमने‑फिरने या काम के सिलसिले में यात्रा करने वाले यात्रियों को इन अतिरिक्त ट्रेनों से काफी फायदा होगा.
18262 फेरे लगाएंगी स्टेशल ट्रेन
भारतीय रेलवे ने 908 समर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है. यह ट्रेन 15 जुलाई तक 18262 फेरे लगाएंगी. इनमें से 11294 फेरे अधिसूचित किए जा चुके हैं. शेष सेवाओं को जल्द अधिसूचित कर दिया जाएगा. इस बार मध्य रेलवे में 3082 फेरे, पूर्व मध्य रेलवे में 2711 फेरे और उत्तर पश्चिम रेलवे में 2245 फेरे की सुविधा मिलेगी.
- मध्य रेलवे ने 124 ट्रेन (1184 फेरे) को मंजूरी और 76 ट्रेन (324 फेरे) को अधिसूचित किया
- पश्चिम रेलवे ने 106 ट्रेन (2078 फेरे) को मंजूरी और 92 ट्रेन (1667 फेरे) को अधिसूचित किया
- उत्तर पश्चिम रेलवे ने 76 ट्रेन (2245 फेरे) को मंजूरी व 62 ट्रेन को अधिसूचित किया
- उत्तरी रेलवे ने 76 ट्रेन (2090 फेरे) व 56 ट्रेन (1535 फेरे) की सूचना जारी की
पीक सीजन में यात्रियों की परेशानी कम करने के लिए भारतीय रेलवे लगातार प्रयास कर रहा है. इस दौरान स्पेशल ट्रेनें चलाना यात्रियों की भारी संख्या को संभालने का सबसे असरदार तरीका माना जाता है. इस फैसले से रिजर्वेशन सिस्टम पर दबाव कम होगा और अंतिम समय में टिकट न मिलने की टेंशन भी घटेगी.
यह भी पढ़ें:- Train Cancelled: 26 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द, कई के बदले गए रूट, यहां देखिए लिस्ट
समर स्पेशल ट्रेनें कब तक चलेंगी- 15 अप्रैल 2026 से 15 जुलाई 2026
- कुल ट्रेनें- 908 (18,262 फेरे)
- मुख्य रूट- दिल्ली-पटना, दिल्ली-बनारस, मुंबई-कोलकाता, गुजरात-बिहार, और अन्य प्रमुख मार्ग
- बुकिंग- IRCTC की वेबसाइट, ऐप या रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर से बुकिंग की जा सकती है
- IRCTC वेबसाइट- irctc.co.in पर जाकर ट्रेन नंबर या रूट सर्च कर सकते हैं
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं