विज्ञापन

क्या ट्रेन में घी और तेल ले जा सकते हैं? सफर करने से पहले जान लें रेलवे के नियम, नहीं तो हो सकती है परेशानी

अगर, आप ट्रेन में सफर करते हैं और सफर के दौरान खाने की चीजें जैसे घी और तेल लेकर आते-जाते हैं, तो आपको ट्रेन में घी और तेल लेकर जाने के कुछ खास नियमों के बारे में जरूर पता होना चाहिए, क्योंकि ट्रेन में घी और तेल लेकर जाना थोड़ा संवेदनशील माना जाता है.

क्या ट्रेन में घी और तेल ले जा सकते हैं? सफर करने से पहले जान लें रेलवे के नियम, नहीं तो हो सकती है परेशानी
क्या आप ट्रेन में घी ले जा सकते हैं?
file photo

भारत में ट्रेन से सफर करते समय लोगों के दिमाग में अक्सर भारी सामान, घर का बना खाना और जरूरी चीजें साथ ले जाने की बात आती है. कई लोग अपने साथ स्नैक्स, अचार, मिठाइयां और यहां तक कि घी के डिब्बे भी लेकर चलते हैं, खासकर जब वे अपने गांव या रिश्तेदारों के घर जा रहे होते हैं, लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि भारतीय रेलवे ने ट्रेन में कुछ चीजें ले जाने को लेकर सख्त नियम बनाए हैं. ज्यादातर लोगों को यह तो पता होता है कि पेट्रोल, डीजल, पटाखे, एसिड और विस्फोटक जैसी खतरनाक चीजें ट्रेन में ले जाना मना है, लेकिन इसके अलावा भी घी, खाने का तेल और पेंट जैसी तेल वाली चीजों को ले जाने के लिए अलग नियम बनाए गए हैं, जिनके बारे में आम लोग ज्यादा नहीं जानते. ये नियम यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और सफर के दौरान किसी तरह की परेशानी से बचाने के लिए बनाए गए हैं.

दिलचस्प बात यह है कि भारतीय रेलवे यात्रियों को घी ले जाने की अनुमति देता है, लेकिन इसके लिए कुछ खास शर्तें होती हैं. इसमें कितनी मात्रा ले जा सकते हैं, उसे कैसे पैक किया गया है और कैसे रखा गया है. ये सब बहुत मायने रखते हैं. अगर नियमों का सही पालन नहीं किया गया, तो जांच के दौरान या ट्रेन में चढ़ते समय दिक्कत हो सकती है.

क्या ट्रेन में घी ले जा सकते हैं?

भारतीय रेलवे के नियमों के अनुसार, तेल से जुड़ी चीजें जैसे तेल, पेंट और घी थोड़ा संवेदनशील माना जाता है, क्योंकि इनके रिसने से डिब्बे में गंदगी और सुरक्षा की समस्या हो सकती है. फिर भी कुछ शर्तों के साथ यात्रियों को घी ले जाने की अनुमति है. रेलवे के नियम के मुताबिक, कोई भी यात्री ट्रेन में अधिकतम 20 किलो तक घी ले जा सकता है, लेकिन ध्यान रखने वाली बात यह है कि घी अच्छी तरह सीलबंद होना चाहिए. इसे टिन या मजबूत डिब्बे में पैक किया गया हो और पैकिंग ऐसी हो कि सफर के दौरान लीकेज न हो. अगर पैकिंग सही नहीं है या तय सीमा से ज्यादा मात्रा में घी ले जाया जा रहा है, तो रेलवे अधिकारी इसे ट्रेन में ले जाने से रोक सकते हैं.

यह भी पढ़ें:- रोबोट वाला रेस्टोरेंट, यहां 'रोबो दीदी' टेबल तक पहुंचाती है खाना, अनोखे अंदाज में होता है वेलकम

घी ले जाने के लिए नियम क्यों बनाए गए हैं?

कई लोगों के मन में सवाल आता है कि घी जैसी रोजमर्रा की चीज पर भी नियम क्यों हैं. इसका मुख्य कारण सुरक्षा और साफ-सफाई है. तेल या घी जैसी चीजें सफर के दौरान रिस सकती हैं, ट्रेन तेज चलने या सामान हिलने से डिब्बे में गंदगी फैल सकती है, दूसरे यात्रियों के सामान को नुकसान हो सकता है, फर्श फिसलन भरा हो सकता है, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ता है और कुछ मामलों में यह आग लगने का जोखिम भी पैदा कर सकता है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com